उज्जैन: जुम्मे की नमाज पर पुलिस अलर्ट, 2000 जवान तैनात, अफवाह फैलाने वाले 5 अकाउंट्स पर FIR
उज्जैन में जुम्मे की नमाज और शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करते हुए 2000 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं, जबकि चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और ड्रोन से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफवाह फैलाने वाले 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
#UjjainNews #UjjainPolice #JummaNamaz #HighAlert #SecurityUpdates MPPolice
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 2, 2026