उज्जैन: मुंबई के भक्तों ने महाकाल अन्नक्षेत्र में दान किए 2.25 लाख के बर्तन, भोजन व्यवस्था होगी आसान
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निःशुल्क अन्नक्षेत्र में भोजन निर्माण को और अधिक सुलभ बनाने के लिए मुंबई निवासी दानदाता नरेंद्र मेहता और सुमन मेहता ने 2,25,170 रुपये मूल्य के बड़े बर्तन भेंट किए हैं। दान की गई सामग्री में 200, 100 और 50 लीटर क्षमता वाले भगोने (कवर सहित), परात, सब्जी कमंडल, धामे, बाल्टी, 50 जग और 2000 नाश्ता चम्मच शामिल हैं। बाबा महाकाल के प्रति इस अगाध श्रद्धा और पुनीत कार्य के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाता परिवार का विधिवत स्वागत व सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। इन बर्तनों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और भोजन तैयार करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #MahakalAnnakshetra #Devotion #MPNews