92 लाख की सड़क में घटिया ईंटों का आरोप! सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल
जमुई नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 स्थित त्रिपुरारी सिंह स्मारक रोड में BUIDCO योजना के तहत करीब 92 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क निर्माण शुरू होते ही सवालों के घेरे में आ गई है।
स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पप्पू साह ने सड़क की नींव में तीन नंबर, गली और अधपकी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पानी पड़ते ही कई ईंटें टूटकर बिखरने लगती हैं।
आरोप यह भी है कि निर्माण स्थल पर जिम्मेदार तकनीकी अधिकारियों की नियमित निगरानी नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मामले में BUIDCO के एसडीओ रूपेश कुमार और जेई सोनी कुमारी ने जांच कराने और अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
अब बड़ा सवाल—क्या 92 लाख रुपये की इस सड़क की गुणवत्ता की वास्तविक तकनीकी जांच होगी, या जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी?
जनता के पैसे से बनने वाली सड़क मजबूत और टिकाऊ होनी चाहिए। अब निगाह विभागीय जांच और कार्रवाई पर है।
#Jamui #JamuiNews #JmauiNews #BiharNews #ParivartanBiharNews #BUIDCO #JamuiNagarParishad #RoadConstruction #RoadQuality #Development #GovernmentScheme #CorruptionAllegation #जमुई #जमुई_न्यूज़ #बिहार_न्यूज़ #सड़क_निर्माण #सरकारी_योजना #भ्रष्टाचार_का_आरोप #परिवर्तन_बिहार_न्यूज़
Jamui, Jamui | Aug 12, 2026