कटनी नगर: आवास प्लस सर्वे में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
बिचुआ पंचायत के रोजगार सहायक व उपयंत्री पर गिरी गाज
आवास प्लस सर्वे 2.0 में अपात्र हितग्राहियों के नाम शामिल करने और सर्वे में लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम पंचायत बिचुआ के रोजगार सहायक अजीत जायसवाल और उपयंत्री पंकज शुक्ला पर कार्रवाई की है। जांच में शासन के नियमों की अनदेखी कर पात्र-अपात्र दोनों के नाम सर्वे सूची में शामिल करना पाया गया।