कानपुर। अनवरगंज के आलम मार्केट में कारोबारी रईस आलम के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामान की कीमत ₹16 किए जाने की खबर फैलते ही हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
भीड़ बढ़ने के बाद सड़क पर जाम और भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस-प्रशासन की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लाठीचार्ज की सूचना भी सामने आई है। मौके पर एसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और भीड़ में हुए घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
📍 अनवरगंज, कानपुर
रिपोर्ट — राहुल द्विवेदी
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Anwarganj #AlamMarket #16RupeesSale
Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026