Public App Logo
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के A2Z रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शातिर बदमाश अमर घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, कॉम्बिंग अभियान के दौरान अमर के दो कथित साथियों निशु और विशेष को भी गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक, 2 तमंचे, कारतूस और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है। 📍 A2Z रोड, थाना नई मंडी कोतवाली, मुजफ्फरनगर . . . . #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #UPPolice #PoliceEncounter #Encounter - Fatehabad News