Public App Logo
बदायूं, उत्तर प्रदेश: सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भूड़खितौरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने जल चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार कांवड़िए घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िए पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद मानोना धाम में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। . . . . #Badaun #Budaun #UttarPradesh #Kanwariya #KanwarYatra - Fatehabad News