प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत टेक्निकल स्कूल परिसर में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देश की जनता के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लोगो ने देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी, ब्यौहारी श्री शरद कोल, श्रीमती मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने सेवा संकल्प ज्योति यात्रा के तहत टेक्निकल स्कूल परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले आइकॉन को सम्मानित किया।
साथ ही जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन ज्योति कलश जलाकर रवाना किया गया। इन ज्योति कलशों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में ले जाया जाएगा, जहां विधायकों के नेतृत्व में ज्योति कलश यात्रा का विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा।
इस अवसर पर सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
#शहडोल #shahdol #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
5 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026