DCS (Digital Crop Survey)-शारदीय 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित,
आज दिनांक-11.08.2026 को संयुक्त कृषि भवन, Sheohar के सभागार कक्ष में DCS (Digital Crop Survey)-शारदीय 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी सर्वेयर एवं सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी, Sheohar द्वारा की गई। इस अवसर pr Master ट्रेनर-DCS, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी किसान सलाहकार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कृषि कर्मी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला DCS नोडल Suman Priya (DAMO) एवं सहायक नोडल Rajnish Kumar (BAO ATMA) द्वारा संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं कृषि कर्मियों को DCS की वर्तमान कार्यप्रणाली तथा उसमें किए गए आवश्यक संशोधनों एवं नवीन प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से DCS के अंतर्गत फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन के संचालन, आंकड़ों की प्रविष्टि एवं सत्यापन, सर्वेक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश तथा पूर्व की प्रक्रिया की तुलना में किए गए परिवर्तनों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि संशोधित प्रक्रिया के अनुसार कार्य संपादित करते समय किन-किन महत्वपूर्ण बिंदुओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना आवश्यक है। साथ ही, सर्वेक्षण से संबंधित आंकड़ों की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सर्वेयर, सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा DCS की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन के संचालन तथा सर्वेक्षण एवं डाटा प्रविष्टि से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई शंकाओं एवं समस्याओं का भी आवश्यक समाधान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कृषि कर्मियों को निर्देशित किया गया कि DCS-शारदीय 2026 के कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करें तथा सर्वेक्षण कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं संशोधित प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें। साथ ही, Farmer Registry (FR ID) निर्माण कार्य को भी अभियान के रूप में लेते हुए अधिकतम किसानों को इससे जोड़ने एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।