ग्रामीणों की जमीन पर जल संस्थान-जल निगम ने बनाया पानी का टैंक, अब पानी देने से किया इनकार।
जल संस्थान और जल निगम की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन पर पानी का टैंक बनाए जाने के बावजूद अब उन्हें ही पेयजल उपलब्ध कराने से इनकार किया जा रहा है। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीण जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे और अपनी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी जमीन पर बने पानी के टैंक से उन्हें पेयजल उपलब्ध कराया जाए और संबंधित विभागों को निर्देश देकर मामले का तत्काल समाधान कराया जाए।
Pauri, Garhwal | Aug 17, 2026