Public App Logo
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अगस्त 2026 अभियान बसेरा-2 के तहत स्वतंत्रता दिवस पर 541 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि का पर्चा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किला मैदान, बक्सर में अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री श्री नन्दकिशोर राम, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, माननीय सदस्य विधानसभा बक्सर, राजपुर एवं डुमरांव, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि का पर्चा वितरित किया गया। अभियान बसेरा-2 के तहत विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बक्सर जिले में कुल 541 भूमिहीन परिवारों को शत-प्रतिशत वासगीत पर्चा वितरित किया गया। वासगीत पर्चा ऑनलाइन जनरेटेड एवं बारकोड के साथ सभी पात्र लाभुकों को वितरित किया गया है। इस पहल से पात्र भूमिहीन परिवारों को स्थायी बसावट, सम्मानजनक जीवन एवं अपने अधिकार का आधार प्राप्त हुआ है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि, “भूमि का पर्चा भूमिहीन परिवारों के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य का आधार है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल इन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ने वाली है।” जिला पदाधिकारी, बक्सर ने कहा कि, “अभियान बसेरा-2 के तहत जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र भूमिहीन परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे। सभी पात्र लाभुकों को नियमानुसार पर्चा उपलब्ध कराते हुए उन्हें सम्मानजनक एवं स्थायी बसावट का आधार प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।” अपर समाहर्ता, बक्सर ने कहा कि "अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास निर्माण हेतु भूमि का अधिकार उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।" अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा बक्सर एवं सभी अंचल अधिकारियों द्वारा योग्य परिवारों की सूची के तत्काल पुनरीक्षण तथा ‘अभियान बसेरा’ पोर्टल पर त्वरित प्रविष्टि सुनिश्चित करने की दिशा में की गई त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय एवं शत-प्रतिशत प्राप्त करना संभव हो पाया। जिला प्रशासन द्वारा अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत पात्र भूमिहीन परिवारों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवासीय बसावट का आधार प्रदान किया जाए। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar #BuxarNews #buxar #bihar #buxarjila #topfollowers #buxarcity - Buxar News