Public App Logo
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 18 अगस्त 2026 आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित हुई। सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके निकट उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए। जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के पात्र लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शिविर के दौरान प्राप्त जन शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपलब्ध कराया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पहचान एवं उनके समाधान में तेजी आती है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सहयोग शिविर में सहायक समाहर्ता बक्सर, सुश्री फर्खंदा कुरैशी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar - Buxar News