राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में एएचपीएस के तीन सितारों का चयन
श्रेयस, आव्या और आराध्या ने बढ़ाया हमीरपुर जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम
सुमेरपुर कस्बे के बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल (एएचपीएस) के तीन होनहार तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के एएचपीएस मेगा इवेंट में जगह बनाई है। कक्षा पांच के श्रेयस, कक्षा तीन की आव्या और कक्षा सात की आराध्या के चयन से विद्यालय में खुशी की लहर है। तीनों आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय के डायरेक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “बच्चों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वे फाइनल राउंड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।”
प्रधानाचार्य ऋचा मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चयन अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
#staypositive #सकारात्मक_सोच #बचपन #positivethinking #sports #तैराक