BAGHPAT DESK : बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूप रजबहा के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में किरठल निवासी सागर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी शन्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मस्कट, तमंचा और बाइक बरामद की है। दोनों 2 अक्टूबर को रमाला गांव निवासी वंशदीप से मोबाइल लूट के मामले में वांछित बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।
Baghpat, Bagpat | Oct 4, 2026