BAGHPAT DESK : बागपत में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस ने उसे बुझाने और छीनने की कोशिश की, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक और खींचतान हुई।
सपा ने सीईसी पर बीजेपी के पक्ष में काम करने और 13 करोड़ वोट काटे जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन राहुल अवाना, बिल्लू प्रधान और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने सीईसी पर कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की।