रामफल उपाध्याय को समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित
बागपत, 4 अक्टूबर 2026।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल उपाध्याय को समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के उपलक्ष्य में ग्राम ककोर कलां, जनपद बागपत स्थित कन्या पाठशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में रामफल उपाध्याय का उपस्थित लोगों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने मजदूरों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाने की बात कही।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र पवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुभाष पहलवान, कुलदीप पवार, चंद्रपाल, मांगेराम प्रधानाचार्य, अरविंद नांगल, आरआरडी उपाध्याय सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर रामफल उपाध्याय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने मजदूरों, किसानों एवं आमजन से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने की बात कही।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने रामफल उपाध्याय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
Sanjeev Kumar Sunil Kumar Arya Subhash Pahlwan Asia Champion Amit Hudda
Ramphal Upadhyay Ramphal Upadhyay Anuj Panwar Manoj Chaudhary Sanjeev A Tyagi
Baghpat, Bagpat | Oct 4, 2026