चैपस्ली स्कूल शिमला का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित
स्थान: कालीबाड़ी हॉल, शिमला
चैपस्ली स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक समारोह कालीबाड़ी हॉल, शिमला में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में पहले दिन 22 अगस्त 2026 को राजा भसीन व उनकी धर्मपत्नी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
दूसरे दिन 23 अगस्त 2026 को मुख्य अतिथि के रुप में एडवोकेट श्री राकेश्वर लाल सूद और उनकी धर्मपत्नी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय की संस्थापिका महोदया श्रीमती प्रनौती सिंह जी और प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह जी ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट श्रीमती रूपाली कपिला जी द्वारा प्रस्तुत की गई । जिसमें वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं गतिविधियों के साथ विद्यालय तथा विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की संस्थापिका महोदया श्रीमती प्रनौती सिंह जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य, संगीत, नाट्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा की और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस प्रकार यह कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ।