Public App Logo
Profile Picture

News himachal

@newshimachalweb
24529Followers
4Following
निर्वासित तिबतियन संसद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य येशी फूंटोक ने की विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से शिष्टाचार भेंट।

शिमला:निर्वासित तिबतियन संसद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं   इंडो- तिब्बत मैत्री संघ के सलाहकार तथा भारत - तिब्बत सहयोग मंच के वरिष्ठ सलाहकार आचार्य येशी फूंटोक ने आज हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में अपराह्न 1:00 बजे शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान आचार्य येशी फूंटोक ने विधान सभा अध्यक्ष को तिबतियन समुदायों के प्रतिनिधियों, धर्म गुरूओं तथा निर्वासित तिबतियन सरकार के जन प्रतिनिधियों को अभूतपूर्व  सहयोग देने के लिए उनको धन्यवाद दिया तथा कहा कि श्री पठानिया ने हमेशा ही व्यस्तता के बावजूद अपने कार्यालय में तिबतियन समुदायों के हर वर्ग को सम्मान दिया है जो उनकी महानता तथा मानवता का परिचायक है। 
         बैठक के दौरान फूंटोक ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को तिबतियन समुदाय की 108 शान्ति संस्था बारे भी अवगत करवाया। गौरतलब है कि यह संस्था  शिमला स्थित 4 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों क्रमश: हि0प्र0 विश्वविद्यालय, राजीव गांधी उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला तथा सैंट बेडस विश्व कॉलेज शिमला में उनके राजनीतिक विभाग के साथ भारत-तिब्बत सम्बन्ध  विषय  पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को इन सम्बन्धों बारे अवगत करवाना  तथा इसे चिरकाल तक जीवित रखना है। 
         उन्होने कहा कि  संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी इन सम्बन्धों को उजागर करेगी तथा भारत –तिब्बत ऐतिहासिक व्यवसायिक / व्यापारिक सम्बन्धों को समझने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर पठानिया ने अपनी ओर से 108 शान्ति संस्था को अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा निर्वासित तिबतियन सरकार को अपनी शुभकामनाएं दी।
हिमाचल में 18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, 23 से कमजोर होगा मानसून
शिमला - मौसम विभाग के निदेशक शोभित कटियार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मंडी, कांगड़ा और चंबा में बारिश का जोर रहा। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को भी चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी रहेगा। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, 23 अगस्त के बाद मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं। इस मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
*राज्यपाल ने उज्जैन में महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना*

*हिमाचल प्रदेश एवं देश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना*

राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित प्रसिद्ध एवं पवित्र मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान महाकालेश्वर, बाबा काल भैरव और भगवान मंगलनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पवित्र भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने श्री काल भैरव मंदिर तथा श्री मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन कर विधिवत पूजा की।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की शांति, सुख, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उज्जैन भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में विशिष्ट स्थान रखता है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों का दिव्य वातावरण देश की समृद्ध आस्था, आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अनुभूति कराता है।
मुख्यमंत्री ने 300 करोड़ रुपये के उन्नत चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए
चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑटोमेटेड लैब, नेरचौक और टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पैट स्कैन स्थापित होंगी 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद एवं स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लोगों को जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने निदान सेवाओं को मजबूत करने के लिए इस वर्ष के अंत तक चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑटोमेटेड लेबोरेटरी सिस्टम स्थापित करने के निर्देश भी दिए। 
उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। इनमें चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 75 करोड़ रुपये का ट्रैक-आधारित इंटीग्रेटेड टोटल लैब ऑटोमेशन सिस्टम, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेरचौक और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा के लिए 50 करोड़ रुपये की पैट स्कैन मशीनें तथा अटल इन्स्टीच्यूट् ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटी चमियाना के लिए दो करोड़ रुपये की उच्च क्षमता वाली इकोकार्डियोग्राफी मशीनें शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों चंबा में 13 फुल डिजिटल रेडियोग्राफी मशीनों, मैमोग्राफी तथा अन्य उपकरणों के लिए भी निविदाएं जारी की गई हैं। इसके अतिक्ति डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 3 करोड़ रुपये की ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट, आईजीएमसी शिमला में 5 करोड़ रुपये के 4के लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट और इलेक्ट्रोसर्जिकल स्टेशन, 36 लाख रुपये की इसीजी मशीनें, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स के लिए 13 करोड़ रुपये के उपकरण, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत 15 करोड़ रुपये की मशीनरी एवं उपकरण, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 100 करोड़ रुपये की दवाइयां एवं औषधियां तथा 30 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपभोग्य एवं सर्जिकल सामान की खरीद भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में लगभग 83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी। चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में स्किल लैब स्थापित करने के लिए 1.60 करोड़ रुपये की मैनिकिन्स की खरीद एवं स्थापना, अटल इन्स्टीच्यूट् ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटी चमियाना और टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में बाइप्लेन डीएसए मशीनों के लिए 30 करोड़ रुपये, मंडी चिकित्सा महाविद्यालय, आईजीएमसी शिमला, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं एफेरेसिस यूनिट स्थापित करने के लिए 10 करोड़ रुपये शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, कमला नेहरू अस्पताल/आईजीएमसी, शिमला में रोबोटिक सर्जरी के लिए मशीनरी एवं उपकरण और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अंतर्गत तहत एक गायनी यूनिट स्थापित करने के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया उपकरणों पर 3 करोड़ रुपये तथा आईजीएमसी में रेडियोलॉजी और ऑर्थाेपेडिक सर्जरी विभागों के लिए मशीनरी एवं उपकरणों पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में अटल इन्स्टीच्यूट् ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटी चमियाना के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के लिए कोलेंजियोस्कोप और इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक लिथोट्रिप्सी सिस्टम की खरीद के लिए 1 करोड़ रुपये, चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में मशीनरी एवं उपकरणों के लिए 1.33 करोड़ रुपये, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत पांच संस्थानों के लिए 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीनों के लिए 20 करोड़ रुपये, आठ संस्थानों के लिए 4डी कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीनों के लिए 6 करोड़ रुपये तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत पांच संस्थानों के लिए उच्च क्षमता वाली डिजिटल एक्स-रे मशीनों के लिए 3.75 करोड़ रुपये शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और सभी प्रक्रियाएं बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरा करने के निर्देश दिए। 
श्री सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों, नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि लोगों को अपने घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी संस्थानों में स्वास्थ्य ढांचे का आधुनिकीकरण और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता से न केवल उपचार की गुणवत्ता में सुधार आएगा बल्कि मरीजों को विशेष उपचार के लिए अपने जिले या राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता भी कम होगी। 
बैठक में मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार और एम. सुधा देवी, सचिव आशीष सिंघमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.
मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में को बड़ी सौगातें,
 विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये किए जारी 
पूर्व चैयरमैन चन्द्र मोहन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,
बोले चौपाल के विकास को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए आज 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। 
उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन, नेरवा, जिला शिमला के लिए दो करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन, चौपाल के लिए तीन करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन कुपवी के लिए दो करोड़, दुग्ध अभिशीतन संयंत्र नेरवा के लिए दो करोड़, नेरवा बाईपास के लिए चार करोड़, लखावटी पुल के लिए 12 करोड़ तथा छवाला-चौपाल जलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन ने चौपाल क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। लोग इन परियोजनाओं का लाभ उठाकर धन एवं समय में बचत कर पाएंगे तथा उनका रहन-सहन सुगम होगा।
नाग पँचमी के शुभअवसर पर शिमला के शगीन स्थित महुनाग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
*15 करोड़ की लागत से बन रहे पीएचसी भवन शोघी का कार्य 9 माह में होगा पूर्ण – विक्रमादित्य सिंह*
 
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन शोघी का निर्माण कार्य आगामी 9 महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा जिस पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। 
विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शोघी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण करने के दौरान जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने किया था लेकिन पिछले दिनों इसके निर्माण की गति धीमी पड़ गई थी। अब पुनः निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को शीघ्र अति शीघ्र इस भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी और इस स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर मरीज को त्वरित स्वास्थ्य उपचार मिल सके।

*शोघी पंचायत भवन में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ आयोजित*
इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने शोघी पंचायत भवन में शोघी, आनंदपुर, कोट, थड़ी, जलेल तथा बढ़ाई पंचायतों के लिए आयोजित 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इलाके के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ही सरकारी भवनों के निर्माण  किए जाएंगे, व्यर्थ में बिना जरूरत के कोई भी विभागीय भवन नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोघी पंचायत के विकास के लिए पिछले प्रधान के कार्यकाल के दौरान विधायक निधि को मिलाकर 32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और इसी तरह थड़ी पंचायत के विकास के लिए 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 11 करोड रुपए के विकास कार्य जारी हैं। 
सड़कों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि धार सड़क के लिए 15 लाख रुपए, आनंदपुर से कोल्हापुर सड़क के लिए 15 लाख रुपए, फायल से दौती सड़क के लिए 12 लाख रुपए तथा तारा देवी मंदिर की सड़क की चौड़ाई वह पक्का करने के लिए 01 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 
उन्होंने शोघी स्कूल को सीबीएसई स्कूल का दर्जा मिलने के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोघी में शीघ्र ही बिजली बोर्ड का सब-स्टेशन संचालित किया जाएगा जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इलाके के अन्दर बसों की किल्लत हमेशा बनी रहती है जिसे खत्म करने के लिए उप-मुख्यमंत्री से चर्चा कर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक स्वीकृत करवाई गई है जिसमें से पिछले दिनों 18 नई इलेक्ट्रिक बसों को बस अड्डा शिमला से इलाके के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है जोकि नियमित रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य 12 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों पर रवाना कर दिया जाएगा जिसमें शोघी इलाके का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शोघी में बस अड्डा बनाने एवं सब डिपो बनाने के लिए स्थल के चयन की प्रक्रिया जारी है ताकि बस अड्डे के साथ-साथ एचआरटीसी का सब डिपो खोला जा सके। सब डिपो खुलने से शाही तथा आसपास के क्षेत्र के लिए शोघी शहर से ही बसों के रूट भेजे जा सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की बस रूटों की काफी पुरानी मांग को देखते हुए शोघी के अंदर मुद्रिका बस भी शीघ्र चलाई जाएगी ताकि शोघी के आसपास के लोगों को बस सुविधा नियमित रूप से मिल सके।
'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में शोघी सहित आसपास की सभी छः पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं आम-जनमानस ने भी सड़क, बिजली, पेयजल तथा ग्रामीण विकास से संबंधित समस्याएं रखी। कैबिनेट मंत्री ने सभी की समस्याएं धैर्य पूर्वक सुनी और सकारात्मक सोच रखते हुए कुछ समस्याओं का स्वयं निर्णय लेकर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया और अन्य समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शोघी बस अड्डे पर रेलवे स्टेशन साइड भी एक बड़े स्तर का रेन शेल्टर बनाया जाएगा तथा लोगों को सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

*शोघी-थड़ी-सालाना तथा फ़ायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़कों का किया निरीक्षण*
कैबिनेट मंत्री ने शोघी-थड़ी-सालाना संपर्क सड़क तथा फ़ायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़क का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने फ़ायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़क के निर्माण में आ रही दिक्कतों को सुलझाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपस में इकट्ठे बैठकर आपस में चर्चा करने और समाधान निकालने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को घर द्वार पर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।
इसके पश्चात, विक्रमादित्य सिंह शागीन स्थित माहूनाग मंदिर में नाग पंचमी मेले में भी शामिल हुए और पूजा अर्चना कर माहूनाग महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या प्रियंका तनवर, पंचायत समिति अध्यक्ष जीत सिंह ठाकुर, उप-प्रधान विक्रम ठाकुर, एसडीएम शिमला ग्रामीण मनजीत सिंह, बीडीओ टूटू बृजेश भारद्वाज, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश अग्रवाल, एपीएमसी निदेशक मंडल सदस्य ललित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टुटू देवेन्द्र ठाकुर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल एवं देवेंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य मोनिका वर्मा एवं कमलेश कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत शोघी इंदर ठाकुर, प्रधान थड़ी पंचायत आशा कश्यप, उप-प्रधान बलबीर शर्मा, प्रधान आनंदपुर पंचायत अशोक कुमार, प्रधान जलेल पंचायत कपिल वर्मा, उप-प्रधान ललित शर्मा, प्रधान कोट पंचायत ईश्वरी देवी, उप-प्रधान श्याम ठाकुर, प्रधान बढ़ई पंचायत रामेश्वर पाल सहित आसपास की पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-०-
भुंतर में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार
भुंतर के गणपति चौक के समीप देर रात करीब 1 बजे कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।  कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि कार राजस्थान नंबर की थी। देर रात हुए हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
श्री खुशहाला महावीर मंदिर के पास बने शिव मंदिर के पास नाग पंचमी पर निकला नाग। मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर के अनुसार अंग राज कर्ण को नाग देवता माना जाता है, जिन्होंने आज हनुमान मंदिर परिसर में शिव मंदिर के पास नाग पंचमी पर दर्शन दिए।
दिवंगत पुलिस जवानों की याद में गमगीन हुआ पुलिस लाइन्स कैथू

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक सभा

शिमला पुलिस परिवार द्वारा आज पुलिस लाइन्स, कैथू में स्वर्गीय श्री प्रवीण (HHC नं. 1591) एवं स्वर्गीय श्री हेमंत (कांस्टेबल नं. 1086) की स्मृति में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

शिमला पुलिस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏
हिमाचल में IAS, IPS और IFS के पद घटाने जा रही सरकार, सुने क्या बोले मुख्यमंत्री 👇👇
जाने 18 अगस्त को शिमला शहर के किन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल 👇👇
शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर से टकराई कार; पुलिस के दो जवानों की मौत
शिमला -
शिमला में टालैंड से खलीनी रोड के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना कार नंबर एचपी 52ए-2767 और टैंकर नंबर एचपी 92ए-9229 के बीच हुई। हादसे में एचएचसी प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार, पुलिस लाइन कैंथू, की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सेब से लदी पिकअप पलटी
शिमला के टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह सेब से लदी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर सेब बिखर गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
तारा देवी रैन शेल्टर में 30 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
शिमला, 16 अगस्त। स्पेशल सैल शिमला की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारा देवी रैन सैल्टर से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को स्पेशल सैल शिमला को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि गोपाल सिंह कटवाल पुत्र रमेश चन्द, निवासी मंडी, हाल निवासी टुटीकंडी, शिमला, उम्र 33 वर्ष तारा देवी रैन सैल्टर में काले रंग के पीठू बैग में हेरोइन/चिट्टा लेकर सप्लाई देने के उद्देश्य से मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तारा देवी रैन सैल्टर में पहुंचकर गोपाल सिंह कटवाल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के Safari बैग की गुप्त चैन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस थाना बालुगंज, शिमला में आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 168/2026, दिनांक 16.08.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।
शिमला बाईपास के समीप महिंद्रा पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त
<nis:link nis:type=tag nis:id=trafficpoliceshimla nis:value=TrafficPoliceShimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficupdate nis:value=TrafficUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/>
क्राइम: चोरी की तीन वारदातों का आरोपी नौटीखड्ड से गिरफ्तार, 8.75 लाख की चोरी से जुड़ा मामला

पुलिस थाना सुन्नी की पुलिस टीम ने चोरी के मामलों में करीब एक वर्ष से वांछित आरोपी योगराज पुत्र जीवानंद, निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 16.08.2026 को गश्त एवं सुरागबरारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को सवांकर (नौटीखड्ड) के पास से पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी को अभियोग संख्या 29/2025 दिनांक 01.05.2025, अधीनधारा 331(4) BNS, पुलिस थाना सुन्नी में गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग में करीब ₹2 लाख मूल्य के आभूषण चोरी होने की घटना दर्ज है। 

इसके अतिरिक्त, आरोपी अभियोग संख्या 68/2025 दिनांक 25.11.2025, पुलिस थाना सुन्नी में भी वांछित था, जिसमें ₹1,75,000 नकद चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी।

वहीं, पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 38/2025 दिनांक 11.05.2025 में ₹5 लाख नकद चोरी किए जाने की घटना दर्ज है, जिसमें भी उक्त आरोपी वांछित था।

इस प्रकार आरोपी के विरुद्ध दर्ज इन चोरी के मामलों में कुल करीब ₹8.75 लाख की संपत्ति/नकदी की चोरी का संबंध सामने आता है।

मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

*अभियोग दिनांक 12.07.2026, अधीन धारा 78, 351(2) बीएनएस एवं धारा 67(ए) आईटी एक्ट, महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला* 

उक्त अभियोग 20 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार पीड़िता के निजी वीडियो की अनधिकृत स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उसे ब्लैकमेल किया गया तथा विभिन्न वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उक्त वीडियो के अवैध प्रसारण का प्रयास किया गया।

मामले की तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी अंकुश चौहान पुत्र श्री धर्मदास, निवासी जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, आयु 21 वर्ष, को दिनांक 15.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है। आरोपी को दिनांक 17.08.2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति शिमला पुलिस की नीति संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं त्वरित कार्रवाई पर आधारित है। विशेषकर साइबर माध्यम से महिलाओं की गरिमा एवं निजता को प्रभावित करने वाले अपराधों में पीड़िता की पहचान एवं गरिमा की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी जांच की जा रही है।
श्मशानघाट के पास लगाए देवदार के 40 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
टुटू, 16 अगस्त। धर्मार्थ एवं श्मशानघाट विकास सभा टुटू की ओर से रविवार को टुटू श्मशानघाट से लगते जंगल में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान देवदार के 40 पौधे रोपित किए गए। सभा के सदस्यों ने पौधारोपण के साथ-साथ जंगल और श्मशानघाट के आसपास सफाई अभियान भी चलाया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभा के महासचिव उत्तम सिंह कश्यप, संरक्षक एवं अधिवक्ता विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, ऑडिटर एल.आर. कौशल, वरिष्ठ सदस्य रमेश नेगी और विक्रम शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
सभा के महासचिव उत्तम सिंह कश्यप ने बताया कि देवदार के 40 पौधे वन विभाग की स्थानीय नर्सरी से उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने पौधे उपलब्ध करवाने के लिए वन परिक्षेत्राधिकारी, टुटू का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से सभा के सदस्यों ने पौधारोपण के बाद जंगल और श्मशानघाट के आसपास पड़े पॉलीथीन व कचरे को एकत्रित कर सफाई भी की।
सभा ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की।
*मेलों के माध्यम से होता है सांस्कृतिक समृद्धि, आपसी भाईचारे और पारंपरिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन -  विक्रमादित्य सिंह*

*विक्रमादित्य सिंह ने की रिहाली मेला के समापन समारोह में शिरकत*

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्रहणेशवर मेला कमेटी देवठी, शिलाघुंड में रिहाली मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का भी स्वागत किया गया। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में क्षेत्र के स्थानीय लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, लोकगायक, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और देवता कमेटियों के प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को संजोने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि, आपसी भाईचारे और पारंपरिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जमीनी समस्याओं के साथ-साथ प्रशासनिक समस्याओं की भी जानकारी मिली है। वर्तमान में विभिन्न विभागों के डिविजन अलग-अलग प्रशासनिक क्षेत्रों में होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाने और मुख्यमंत्री से विशेष रूप से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए मजबूत और सुव्यवस्थित प्रशासनिक ढांचा आवश्यक है। प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्थित किया जाए, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों के चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 130 करोड़ रुपये की सहायता सड़क निर्माण पर खर्च किए जा रहे है। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बागड़ी लिंक रोड का निर्माण शामिल है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं तथा टेंडर और अवार्ड की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करगोली नाला से चंबल सड़क 10 करोड़ रुपए, कुठार - कनौरी 9.5 करोड़ रुपए तथा बासाधार ज्ञानकोट सड़क 9.7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि छैला-सैंज-नेरी पूल-यशवंत नगर रोड के लिए 239 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके है। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

*10 बीघा से अधिक भूमि दान देने वाले व्यक्ति के नाम पर होगा सड़क का नाम*
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाना सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों से भूमि दान कर सड़कों के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा जो व्यक्ति 10 बीघा से अधिक भूमि सड़क निर्माण के लिए दान देगा उसी व्यक्ति के नाम पर सड़क का नाम रखा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि  स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की । उन्होंने हर ठोडा दल को 10 -10 हजार और स्कूली छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुति देने की घोषणा की।

*यह भी रहे उपस्थित*
इस मौके पर राणा विक्रम सिंह, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मोकटा, मेला कमेटी अध्यक्ष अर्जुन देव सिंह, बजीर दौलत राम चंदेल, चेत राम चंदेल, स्थानीय पंचायत बगेंन के प्रधान राजेश चंदेल, डमियाना पंचायत प्रधान लायक राम चौहान, हरिमन कपरेट, जीत राम वर्मा, काली राम चंदेल, सोहन वर्मा, कृतिका सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, मनमोहन शर्मा, सोनू चंदेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी सहित स्थानीय लोग भारी तादाद में मौजूद रहे।
-०-
मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज मैदान पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। वह मनाली स्थित अपने आवास पर समय-समय पर छुट्टियां बिताने आते रहते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे, जो वर्तमान समय में कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके देश और प्रदेश के विकास में दिए योगदान को भी याद किया। 
इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों का गायन किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पार्षदगण, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त सचिन कंवल सहित अन्य गणमान्यों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
.0.
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की
मनाली एवं प्रीणी से उनके आत्मीय संबंधों को किया याद

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का देश के इतिहास में एक विशिष्ट और अमिट स्थान है। वे दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान व्यक्तित्व थे। उनके योगदान से भावी पीढ़ियां निरंतर प्रेरणा लेती रहंेगी। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी सादगी, ओजस्वी वाणी और अद्वितीय राजनीतिक सूझबूझ के कारण सभी राजनीतिक दलों में सम्मानित और देशभर में अत्यंत लोकप्रिय थे।
राज्यपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और सहमति की राजनीति के प्रति वाजपेयी जी की अटूट प्रतिबद्धता सार्वजनिक जीवन के लिए एक स्थायी आदर्श है। राष्ट्र के विकास, सामाजिक कल्याण तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय रहा। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की उनकी विशिष्ट क्षमता ने उन्हें सम्मान दिलाया।
राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी जी का दृढ़ विश्वास था कि भारत की प्रगति लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण पर आधारित होनी चाहिए। एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच आज भी देश की ‘विकसित भारत’ की निरंतर यात्रा में अत्यंत प्रासंगिक है।
राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव था। मनाली और प्रीणी के साथ उनके आत्मीय एवं चिरस्थायी संबंध प्रदेश की सामूहिक स्मृतियों का अभिन्न हिस्सा हैं।
राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सत्ता में बने रहने और सरकार को बचाए रखने के लिए कभी भी ईमानदारी और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके द्वारा स्थापित शुचिता, नैतिकता और मूल्य-आधारित राजनीति के मार्ग का अनुसरण करें।
हिमाचल के सभी सरकारी कॉलेजों में भी 17 अगस्त को रहेगी छुट्टी, अवकाश घोषित, 
निजी कॉलेज अपने विवेक से अवकाश संबंधी फैसला ले सकेंगे।
दत्तनगर में वाहन के फुटमैट के नीचे मिला 7 ग्राम चिट्टा, चार गिरफ्तार

अभियोग संख्या 80/2026, अधीन धारा 21 व 29 ND&PS Act, दिनांक 14.08.2026, पुलिस थाना रामपुर

दिनांक 14.08.2026 को पुलिस थाना रामपुर की पुलिस टीम ने दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के फुट मैट के नीचे से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

मौके से चार आरोपियों अक्षय पुत्र  निवासी रामपुर, जिला शिमला, आयु 30 वर्ष; पवन निवासी रामपुर, जिला शिमला, आयु 32 वर्ष; सुनील ठाकुर, निवासी जोगिंदरनगर, जिला मंडी, आयु 40 वर्ष; तथा बिपुल शर्मा  निवासी रामपुर, जिला शिमला, आयु 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 80/2026, अधीन धारा 21 व 29 ND&PS Act पंजीकृत किया गया है। वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
शोघी में बस सवार ननख़डी निवासी युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद

अभियोग संख्या 166/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act, दिनांक 15.08.2026, पुलिस थाना बालूगंज

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष सेल की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।

दिनांक 15.08.2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अमन ठाकुर  निवासी ननखड़ी, जिला शिमला, आयु 28 वर्ष बस में सोलन से शिमला की ओर हेरोइन/चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा NH-5 पर पुलिस चौकी शोघी के समीप बस को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान सीट पर बैठे अमन ठाकुर के काले पीठू बैग से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखा हुआ 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में अभियोग संख्या 166/2026, दिनांक 15.08.2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय/मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।