शादी का झांसा देकर नाबालिग और युवती से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
सतना। शादी का झांसा देकर नाबालिग और युवती का दैहिक शोषण करने के दो अलग-अलग मामलों में उचेहरा और सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उचेहरा पुलिस के मुताबिक खोखर्रा निवासी सूरज पुत्र हरीलाल कोल (22) ने करीब एक साल पहले 17 वर्षीय नाबालिग से जान-पहचान के बाद शादी का वादा कर कई महीनों तक दैहिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। 7 अगस्त को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बयान के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे में सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं सिविल लाइन पुलिस ने 20 वर्षीय युवती से रेप के आरोपी देवरा-बचबई निवासी पवन केवट पुत्र शुक्ला उर्फ सुखलाल केवट (23) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कॉलेज आने-जाने के दौरान हुई पहचान के बाद पवन ने �