#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान जारी
बालाघाट जिले के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और उपचार की कार्रवाई लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की 57 सर्वेक्षण टीमों द्वारा 57 ग्रामों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण एवं निगरानी की जा रही है। अब तक 46,815 लोगों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 18 चिकित्सा अधिकारी, 12 एम्बुलेंस और 6 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बैहर विकासखंड के 21 ग्रामों के 29 आंगनबाड़ी केंद्रों और बिरसा विकासखंड के 23 ग्रामों के 41 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बैहर के 29 केंद्रों में 545 तथा बिरसा के 41 केंद्रों में 747 बच्चों को भोजन दिया गया। इसके अलावा बैहर के 8 केंद्रों से 42 तथा बिरसा के 41 केंद्रों से 139 महिलाओं एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाया गया। बैहर के 4 तथा बिरसा के 41 आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं एवं बच्चों को टीएचआर भी प्रदान किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए कार्रवाई की। बैहर विकासखंड के 4 ग्रामों में 16 तथा बिरसा के 4 ग्रामों में 15 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इस प्रकार कुल 8 ग्रामों में 31 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। बिरसा विकासखंड के एक ग्राम में 5 जलस्रोतों से पानी के नमूने भी एकत्र किए गए। इसके अलावा बैहर के एक ग्राम में एक तथा बिरसा के दो ग्रामों में दो हैंडपंपों की मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत बैहर अंतर्गत एक ग्राम में दो स्थानों पर जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई कराई गई। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को भी लगातार संचालित किया जा रहा है।
जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर को अशासकीय संस्था PRADAN ने Foundation for Ecological Security (FES) द्वारा कृषि विभाग एवं ATMA के सहयोग से आयोजित पुनर्योजी कृषि पद्धतियों पर कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में लैंडस्केप आधारित प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, खेत स्तर की प्रथाओं, आवश्यक सहयोगी व्यवस्थाओं और खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#WelfareTribal
#healthminmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026