मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाए जा रहे है विशेष शिविर
8 एवं 9 अक्टूबर को भी मतदान केन्द्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
-----
सतना 07 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार #सतना जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों चित्रकूट, रैगांव, सतना, नागौद एवं रामपुर बघेलान के सभी 1522 मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं, नवीन मतदाताओं तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया है।
शिविर के प्रथम दिवस बुधवार को विशेष शिविर में बीएलओं द्वारा नवीन मतदाताओ के नाम तथा छूटे हुए मतदाताओ के नाम मतदाता सूची मे जोडने की कार्यवाही की गई। उन्होंने सूची का परीक्षण कर छूटे हुए पात्र मतदाताओ की पहचान कर मतदाता सूची में नाम जोडने की कार्यवाही सुनिश्चित की। आगामी 8 व 9 अक्टूबर को भी मतदान केन्दों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मतदान केन्द्र स्तर पर आयोजित इन शिविरों में बीएलओ द्वारा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#JansamparkMP
1 views | Satna, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026