सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के अंतर्गत बुधवार को सतना के बीटीआई मैदान में जिला स्तरीय “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह,विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार,जिला पंचायत की उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय,निगमायुक्त डॉ नागार्जुन बी गौडा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि,गणमान्य जन,जिले के नागरिक तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे।