*रादौर:किसानो के हक अधिकार और सम्मान के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वी जयंती मनाई, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे मसीहा थे: सुभाष गुर्जर* भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय गांव धौडग मे बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के 91वी जयंती मनाई। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया की बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म 6अक्टूबर 1935 को गांव से सिसौली जिला मुजफ्फरनगर में हुआ था इनकी जयंती पूरे देश में किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई जाती है गुर्जर ने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों के लिए अर्पित किया वह एक ऐसी आत्मा थी जिसे कभी कोई लोभ लालच या प्रलोभन झुका नहीं पाया बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को कभी कोई राजनीतिक व्यक्ति झुका नहीं पाया।निर्भीक निडरता के साथ इन्होंने संघर्ष किया ।किसान के उत्थान के लिए ही संघर्ष किया ऐसे महान किसान नेता परम पूज्य स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और बाबा जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई बाबाजी कहते थे मैं किसान का बेटा हूं किसान का दर्द जानता हूं किसान की लड़ाई लड़ना ही मेरा धर्म है उन्होंने किसानों के लिए बहुत लड़ाईया लड़ी और कई बार जेल भी गए जब बाबा महेंद्र सिंह टिकैत हुंकार भरते थे तो दिल्ली की सरकारे कांप उठती थी ऐसे थे महेंद्र सिंह टिकैत.. गुर्जर ने बताया कि उनके रास्ते पर चलकर ही आज देश के बहुत बड़े किसान नेता उनके बेटे चौधरी राकेश टिकैत आज भी किसानों के लिए जीवन का पुरा समय लगा रहे हैं और वह भी किसान मजदूर की लड़ाई इस तानाशाही सरकार से लड़ रहे हैं गुर्जर ने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है आज मौके पर यादविंदर कांबोज जिला उपाध्यक्ष अरविंन कंबोज, महेंद्र चमरौडी, कुलविंदर सिद्धू,दलवीर कैल, नरेश मोहडी,संजु मसुंरपुर,साहिल सेतिया पवन गोयल,निरंजन सुडैल,रोहित दामला,राजेश कांबोज,धर्मबीर,राकेश,दयाराम, रिसाल सिह आदि किसान मौजूद रहे..