Public App Logo
Profile Picture

NVY NEWS

@nvynews
229Followers
10Following
कैंप बाजार व आईटीआई सब्जी मंडी से निगम ने हटाया अतिक्रमण

निगम ने अतिक्रमण को हटाकर रास्तों को कराया खाली

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा कैंप बाजार और आईटीआई के सामने स्थित सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कंबोज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर रास्तों को खाली कराया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कंबोज के साथ सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम ने बाजार में दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को हटवाया। सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे लगाए गए सामान और अस्थायी तौर पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। अभियान के दौरान निगम टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को सड़क व सार्वजनिक स्थान पर सामान न रखने की हिदायत दी। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज और सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने दुकानदारों, सब्जी एवं फल विक्रेताओं को समझाया कि सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने सभी से अपना सामान निर्धारित सीमा में रखने और बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने कहा कि शहर में यातायात और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों से अपील की गई कि वे कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर उसे जब्त किया जाएगा। 

फोटो - अतिक्रमण हटवाती नगर निगम की टीम। 

दुकानदारों को समझाते मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज।
यमुनानगर, 1 अक्तूबर -रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशन में हरियाणा सिविल सेवा के लिए तीन दिवसीय मौखिक साक्षात्कार कार्यक्रम के अन्तिम दिन साक्षात्कार बोर्ड की अध्यक्षता कर अभ्यार्थियों का मौखिक साक्षात्कार लिया।
मौखिक साक्षात्कार में भाग लेने पर रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार ने हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से मौखिक साक्षात्कार में प्रशासन की बारीकियों के संबंध में प्रश्न पूछे और उनका उचित मार्गदर्शन किया ताकि अभ्यार्थी मौखिक साक्षात्कार में अति पूर्ण आत्मविश्वास व सटीक तैयारी के साथ साक्षात्कार दें सकें। उन्होंने अभ्यर्थियों को बताया कि वे पूरे विश्वास, निष्ठा, संयम व बिना किसी प्रकार के दबाव और पूरी सूझबूझ के साथ पूछे गए प्रश्रों का उत्तर दें ताकि हरियाणा सिविल सर्विज की अन्तिम परीक्षा के चयन में सफलता प्राप्त की जा सकें । मौखिक साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों ने विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस अभ्यास से उन्हें वास्तविक साक्षात्कार की प्रक्रिया को समझने और अपनी तैयारी का आत्म मूल्यांकन करने में सहायता मिली। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान आयोजित मौखिक साक्षात्कार में अवसर प्रदान करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति सोमनाथ सचदेवा आभार व्यक्त किया।  
इस मौखिक साक्षात्कार में स्टेट ट्रांसपोर्ट के जनरल मैनेजर व्योम शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के इतिहास विभाग एवं संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मबीर व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण लाम्बा, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र एमजीएआईएस कोचिंग संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कुलदीप मेंहदीरत्ता, दृष्टि आईएएस, नई दिल्ली से आमंत्रित विशेषज्ञ धनंजय कुमार व केवल कृष्ण द्वारा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों, समसामयिकी घटनाक्रम, सामान्य अध्ययन, उनके शैक्षणिक विषयों तथा व्यक्तिगत पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों के उत्तर देने की शैली, आत्मविश्वास, तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता तथा परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिक्रिया देने की क्षमता का भी आकलन किया गया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मबीर ने कहा कि महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं आवश्यक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में सलाहकार समिति से डॉ. परवेश (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग), संगीता धीर (असिस्टेंट प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज़), भागवंती, रविन्द्र तलाव सहित नॉन टीचिंग स्टाफ एवं विश्वविद्यालय के शोधार्थियों का पूर्ण सहयोग रहा।
श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी <nis:link nis:type=tag nis:id=जगाधरी nis:value=जगाधरी nis:enabled=true nis:link/> जतिन शर्मा व कॉलोनी वासियों द्वारा आमंत्रित
हरियाणा सफाई महाकुंभ का रूट मैप किया तैयार, 5 हजार लोगों के 10 हजार हाथ होंगे एक साथ

नगर निगम आयुक्त ने सफाई मैराथन स्थल का लिया जायजा 

7 अक्टूबर को मॉडल टाउन में एक साथ 5000 लोग करेंगे सफाई, 3630 ने किया रजिस्ट्रेशन  

यमुनानगर। 7 अक्टूबर को मॉडल टाउन में होने वाले हरियाणा सफाई महाकुंभ की नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस मेगा सफाई अभियान में एक साथ करीब 5000 लोग नेहरू पार्क के आसपास के क्षेत्र की सफाई करेंगे। इसी को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निगम अधिकारियों के साथ मॉडल टाउन में सफाई महाकुंभ स्थल नेहरू पार्क, दशहरा ग्राउंड समेत विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने महाकुंभ का रूट मैप तैयार कर अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। सफाई अभियान के तहत नेहरू पार्क के आसपास की सभी गलियों व मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि हरियाणा सफाई महाकुंभ प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होगा। प्रत्येक जिले में पांच-पांच हजार से अधिक लोग एक साथ एक ही समय पर सफाई करेंगे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सफाई अभियान में शामिल होने का रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौके पर पहुंचेगी। सफाई महाकुंभ में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए 3 अक्टूबर तक https://safaimahakumbh.merakiadvertising.studio/apply लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। वीरवार तक यमुनानगर से 3630 लोगों ने पंजीकरण किया है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सभी नगर वासियों से इस महाकुंभ में भाग लेकर अपने शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की सफलता के लिए सफाई व्यवस्था, संसाधनों, कर्मचारियों, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करें।मौके पर कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार, सहायक अभियंता मृणाल जैयसवाल, सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, अमित कंबोज, गोविंद शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार, अभिषेक, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया आदि मौजूद रहें। 

------------
समयबद्ध तरीके से की जा रही तैयारियां - 
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि सफाई महाकुंभ को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। एक साथ हजारों लोगों की भागीदारी से न केवल मॉडल टाउन में व्यापक स्तर पर सफाई होगी, बल्कि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का मजबूत संदेश भी जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सफाई संसाधन, कर्मचारियों, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

----------
5 हजार लोगों के 10 हजार हाथ एक साथ करेंगे सफाई - 
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर यमुनानगर के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। 7 अक्टूबर को मॉडल टाउन में होने वाला सफाई महाकुंभ शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर देगा। 5 हजार लोगों के 10 हजार हाथ एक साथ मिलकर सफाई में योगदान देंगे। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होकर स्वच्छता के इस महा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

फोटो कैप्शन - हरियाणा सफाई महाकुंभ को लेकर मैप पर जानकारी लेते निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। 

सफाई महाकुंभ को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद।
रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम- एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह
साढौरा/यमुनानगर, 1 अक्टूबर- डीएवी कॉलेज साढौरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके इस नेक कार्य के लिए सराहना की।
एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्तदाता का योगदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है। शिविर में युवाओं सहित आमजन ने बढ़-चढक़र भाग लिया और कुल 79 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। एसडीएम ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक स्वस्थ नागरिकों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की छोटी-सी पहल किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी मदद साबित हो सकती है।
यमुनानगर, 1 अक्टूबर- उपायुक्त प्रीति की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की बैठक आयोजित की गई। जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह ने उपायुक्त प्रीति को जिले में पंचायतों के अधीन तालाबों को पट्टे पर दिए जाने संबंधी कार्यवाही एवं प्रगति से अवगत करवाया।
जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 196 पंचायती तालाब मछली पालन हेतु उपयुक्त पाए गए जिनकी सूचि पंचायती विभाग को दी गई जिस पर कार्यवाही करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा पंचायत तालाबों को पट्टे पर देने हेतु प्रस्ताव पारित कर संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के माध्यम से विभाग को भेजे गए थे। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर मत्स्य विभाग द्वारा संबंधित तालाबों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नीलामी हेतु कुल 91 तालाबों का मूल्य निर्धारित किया गया है। बाकि 105 तालाबों के मूल्यांकन हेतु पंचायती विभाग के प्रस्ताव शेष हैं।
इसके उपरांत संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तालाबों की नीलामी/पट्टे की कार्यवाही शुरू की गई। अब तक कुल 29 पंचायती तालाबों को पट्टे पर दिए जाने से संबंधित ग्राम पंचायतों को कुल 20,49,300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। बैठक में बताया गया कि जिले के शेष पंचायत तालाबों की नीलामी/पट्टे की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी। इससे पंचायतों को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने के साथ-साथ उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष तालाबों की पट्टा प्रक्रिया को नियमानुसार शीघ्र पूरा किया जाए तथा अधिक से अधिक पंचायत तालाबों को मत्स्य पालन के अंतर्गत लाकर मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत तालाबों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलेगा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। बैठक में सीएमजीजीए अभिश्रुति, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह उपस्थित रहे।
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान- सीटीएम पीयूष गुप्ता
प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित
यमुनानगर, 1 अक्टूबर- सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें प्रतापनगर निवासी अतीकुर्र रहमान ने परिवार पहचान पत्र से प्रॉपर्टी कटवाने बारे, यमुनानगर निवासी इजा देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे, सरावा निवासी चंद्र मोहन ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने बारे, यमुनानगर निवासी संदीप धीमान ने चांदपुर ऑटो मार्किट के पास नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा करके जो दुकानें बनी है उनको हटवाने बारे, लेबर कॉलोनी के समस्त निवासियों ने रिहायसी छत पर अवैध रूप से कमर्शियल कार्य करने एवं रेता, बजरी के कारोबार बंद करने बारे, यमुनानगर निवासी चांदनी शुक्ला ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने बारे, तिलक नगर निवासी रामेश्वर नाथ ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे, औरंगाबाद निवासी राज कुमार ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे, पटरी मोहल्ला निवासी मोहिंदर कौर ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे समस्याएं रखी।
आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार ने समाधान शिविर में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक के दौरान 5 मिनट के योग का भी अभ्यास करवाया। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि अपने कार्य के साथ-साथ योग करना भी जोड़ लें ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अपने कार्य को कुशलता से कर सके।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक अनूप कुमार, समाधान शिविर के विशेष सदस्य जगदीश बब्बर व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यमुनानगर, 1 अक्टूबर- अपर मुख्य चुनाव अधिकारी रितु ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा प्रदेश के उपायुक्तों की बैठक ली। बैठक में अपर मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्प लगाकर घुमंतू लोगों के वोट बनाएं। उन्होंने कहा सभी बीएलओज अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें कि किसी पात्र व्यक्ति की वोट न कटे।
वीसी उपरांत उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सभी ईआरओ पेंडिंग फार्म जल्द से जल्द निपटा लें और रिजेक्ट फार्म की जानकारी नगराधीश पीयूष गुप्ता को दें। इस अवसर पर निर्वाचन नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार, जेपी मनीष कुमार व इलेक्शन कानूनगो विशाल उपस्थित
<nis:link nis:type=tag nis:id=mithleshchaudhry nis:value=mithleshchaudhry nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=shalumalhotra nis:value=shalumalhotra nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nirmalchauhan nis:value=nirmalchauhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=congress nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagar nis:value=yamunanagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagadhri nis:value=jagadhri nis:enabled=true nis:link/>
दादुपर नलवी नहर चालू करो या बंद करो रास्ते मे पड़ते गांवों के किसानों का नुकसान न हो <nis:link nis:type=tag nis:id=अंकित,#कैल nis:value=अंकित,#कैल nis:enabled=true nis:link/> गांव
साढौरा/यमुनानगर, 30 सितंबर- जिला परिषद यमुनानगर के चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने बुधवार को साढौरा अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया एवं मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया को बारीकी से देखा तथा अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से फसल खरीद की जानकारी ली।
जिला परिषद चेयरमैन ने मंडी में स्थापित नमी मापने वाली मशीन का भी निरीक्षण किया और फसल में नमी की जांच की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीद प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित की जाए। इस अवसर पर किसानों से बातचीत करते हुए जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने अपील की कि किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही अनाज मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल को निर्धारित गुणवत्ता एवं नमी मानकों के अनुरूप मंडी में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद, तौल और उठान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मंडी में किसानों की सुविधा और खरीद व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका साढौरा की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, मार्केट कमेटी साढौरा के चेयरमैन नवीन भसीन, किसान यूनियन से संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो नंबर- 5
------------
साढौरा/यमुनानगर, 30 सितंबर- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर जिला परिषद यमुनानगर के अध्यक्ष रमेश चंद ठसका ने साढौरा स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला परिषद चेयरमैन ने कहा कि एसआईआर एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं अधिक सटीक बनाना है। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा अपात्र या स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित विवरण को नियमानुसार सत्यापित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें। मतदाताओं को अपने नाम एवं विवरण की जांच करने के साथ-साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए।
रमेश चंद ठसका ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहयोग करें और यदि उन्हें मतदाता सूची से संबंधित कोई आपत्ति या समस्या है तो निर्धारित माध्यम से अपनी शिकायत या दावा प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और एसआईआर से संबंधित प्रमाणिक जानकारी के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। इस अवसर पर नगर पालिका साढौरा की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे रहे।
फोटो नंबर- 6 व 7
श्रीनगर कॉलोनी में अवैध गली निर्माण को तोड़ा गया cm विंडो पर लगाई गई थी शिकाय
यमुनानगर, 30 सितम्बर- कॉम्युनिटी हॉल, हुड्डा सेक्टर 17, जगाधरी में सरकारी कर्मचारियों तथा आम जन के लिये एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के साथ-साथ कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. प्रतीक, डॉ. प्रत्युश तथा डॉ. श्रुति व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कर्मचारियों तथा आमजन के स्वास्थ्य की सामान्य जांच, नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार मरीजो को दवाएं भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि निरोगी काया ही मनुष्य के सभी सुखों की आधार है, यदि कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से परेशान है तो वह अपने पारिवारिक, सामाजिक तथा कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग नहीं कर सकता है, अत: सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर द्वारा समय-समय पर जिले में जिला वासियों के लिये स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाता है, जिससे आमजन को अत्यधिक स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। उन्होंने सभी से इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर जीवन के स्तर को उच्च बनाये रखने को कहा है।
पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है जिससे की सभी को स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त हो इसके साथ ही सिविल अस्पतालों में सभी प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, जांच तथा उपचार उपलब्ध है। यदि किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्या होती है तो वह सिविल अस्पताल जा कर अपना पूर्ण उपचार करा सकता है।
इस अवसर पर कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 500 से अधिक कर्मचारियों तथा आमजन की स्वास्थ्य जांच व नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाएं भी प्राप्त की गई। इसके साथ ही जिन मरीजों को उच्चतर जांच तथा उपचार के साथ परामर्श अथवा दवाओं की आवश्यकता है, उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर रैफर किया गया है। जहाँ पूर्ण जांच उपरांत उनका उपचार किया जायेगा।
हरियाणा बना देश का पहला राज्य जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं अधिकतम फसलें-  हरियाणा के माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) राजेश नागर  
रादौर में सरसों खरीद का किया शुभारंभ
यमुनानगर, 30 सितंबर-  हरियाणा के माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने सरस्वती नगर अनाज मंडी व इसके बाद जगाधरी अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों की धान की फसल को खरीद करने से पहले ही प्रदेश की सभी मंडियों में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई ताकि किसान को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सबसे अधिक फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। उन्होंने अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर धान की फसल के उठान, पैकेजिंग की उपलब्धता और अन्य समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पोर्टल व वेरिफिकेशन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और खरीद कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि धान की फसल खरीद से संबंधित विभागों के अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मंडियों में किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि उन्होंने धान की फसल के खरीद प्रबंधों को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार किसानों के हितों की रक्षा कर रही है।
हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि वे प्रदेश की सभी अनाज मंडियों का दौरा कर धान की फसल के उठान के बारे जानकारी ले रहे हैं और प्रदेश की जिस मंडी में धान की फसल के खरीद एवं उठान कार्यों में दिक्कत आ रही है वहां पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे मंडी से धान के उठान में देरी न करें ताकि किसानों को अपनी धान की फसल मंडी में बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा। उन्होंने किसान से आह्वान किया फसलों को सुखाकर व साफ करके मंडी में लाए ताकि उनकी फसल को सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर खरीद किया जा सके।
उन्होंने मार्किट कमेटी व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि धान की फसल खरीद के कार्य के साथ-साथ उठान के कार्यों में और अधिक तेजी लाए ताकि किसानों को मंडी परिसर में अपनी फसल डालने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। उन्होंने स्वयं धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चैक किया व मशीन के माध्यम से नमी को जांचने का काम भी किया। उन्होंने मंडी आढ़तियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में अब तक हुई आवक, खरीद, उठान, गेट पास, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य विषयों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बात पर फोकस रखना चाहिए की मंडियों में किसानों और व्यापारियों को पीने के पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था, बिजली सहित अन्य सुविधाएं मिले। इस दौरान उन्होंने अटल श्रमिक-किसान कैंटीन व शौचालय का बारीकी से निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से शौचालयों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश सिंगला, मार्किट कमेटी यमुनानगर के चेयरमैन राकेश त्यागी, जगाधरी मार्किट कमेटी के चेयरमैन विपूल गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा महामंत्री नरेन्द्र राणा, रामधन, ठाठ सिंह आदि भी उपस्थित रहें।
प्रतापनगर/यमुनानगर, 30 सितंबर- सेवा सेतु अभियान के तहत खंड प्रताप नगर की ग्राम पंचायत चुहड़पुर कलां के सामुदायिक केंद्र में बुधवार को एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी ने की।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। समाधान शिविर में प्रताप नगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 265 लोगों ने अपनी समस्याएं  अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा लोगों की समस्याओं को  सुना गया और अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, समाज कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं तथा लाडो लक्ष्मी योजना आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन के घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध करवाना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।
इस अवसर पर बीडीपीओ कार्तिक चौहान, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह, पंचायत ऑफिसर विकास कुमार, वाइस चेयरमैन संजीव कुमार, सरपंच गीता राम, नंबरदार बलिंदर, हरीश मित्तल, अशोक कुमार, रोहतास सिंह, ग्राम सचिव, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गीता भवन मंदिर में भागवत कथा के दौरान भजनों पर झूमते भक्तजन देखिए जगाधरी से
प्रेस विज्ञप्ति

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र पर चोट मारी है, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो – दीपेन्द्र हुड्डा

 

·        जिन प्रदेशों में चुनाव प्रभावित किए गए, वहां फिर से मतदान हो, हरियाणा विधान सभा भंग कर दोबारा चुनाव कराए जाएं– दीपेन्द्र हुड्डा

·        चुनावों में धांधली के जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के सभी संदिग्ध फैसलों व कार्यों की समीक्षा हो – दीपेन्द्र हुड्डा

·        बीजेपी ने बेईमानी कर मात्र आधे प्रतिशत वोटों के अंतर से प्रदेश में सरकार बनाई – दीपेन्द्र हुड्डा

·        मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी की कठपुतली – दीपेन्द्र हुड्डा

·        चुनाव आयोग पूरी तरह से BJP आईटी सेल का काम कर रहा है– दीपेन्द्र हुड्डा

·        AICC के आहवान पर लघुसचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया

·        सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने यमुनानगर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

 

यमुनानगर, 28 सितंबर। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज यमुनानगर में AICC के आहवान पर लोकतंत्र की हत्या, चुनावी धांधली और वोट चोरी के विरोध में लघुसचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को चोट पहुंचा रहे हैं। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार चिट्ठी लिखकर कहा कि एसआईआर और अन्य माध्यमों से गड़बड़ियाँ हो रही है। 2 चुनाव आयुक्तों के खुलासे से एक बहुत बड़ा स्कैम उजागर हुआ कि चुनाव आयोग दिल्ली में एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस के जरिए वोटों को घटाने और बढ़ाने का काम कर रहा है। इसके बाद किसी सबूत की जरूरत नहीं, चुनाव आयोग पूरी तरह से BJP आईटी सेल का काम कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि चुनावों में धांधली के जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें, उनपर कानूनी कार्रवाई हो एवं उनके कार्यकाल में लिए गए सभी संदिग्ध फैसलों व कार्यों की समीक्षा की जाए। जिन प्रदेशों में चुनाव प्रभावित किए गए हैं, वहां फिर से मतदान होना चाहिए और हरियाणा में भी विधान सभा भंग कर दोबारा चुनाव कराए जाएं नहीं तो लोगों का चुनावी प्रणाली से विश्वास खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव की बात नहीं, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। जब तक लोकतंत्र को बचाएँगे नहीं तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।

 

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने यमुनानगर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है वो देश के संविधान और लोकतंत्र को तार-तार करके देश को तानाशाही की तरफ लेकर जाना चाहती है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सारे तथ्य और प्रमाणों के साथ साबित कर दिया कि वोट चोरी केवल हरियाणा में ही नहीं, हुई बल्कि बीजेपी ने सत्ता को हासिल करने के लिए बाक़ी प्रदेशों में भी और लोकसभा चुनाव में भी व्यापक रूप से वोट चोरी का ज़रिया अपनाया गया है। हरियाणा में जनभावना बीजेपी सरकार को बदलने की थी, लोग बदलाव चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने काले धन का और चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके साम, दाम, दंड, भेद, हर तरीके के हथकंडे अपनाकर जनभावना को हराकर, जनभावना को चुराकर सत्ता हासिल की। चुनाव के पहले सारे ओपिनियन पोल, सारे सर्वे में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत दिखायी जा रही थी। सुबह जब गिनती शुरु हुई तो पोस्टल बैलट में 76 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई थी। हरियाणा का इतिहास रहा है कि जो पोस्टल बैलट में आगे रहता है सरकार उसी की बनती है। 2004, 2009 के चुनाव में पोस्टल बैलेट में कांग्रेस की लीड थी और कांग्रेस की सरकार बनी। 2014, 2019  में पोस्टल बैलेट में बीजेपी आगे थी तो बीजेपी सरकार बनी। 2024 में पहली बार ऐसा हुआ कि 76 हलकों में जीत रही कांग्रेस पार्टी का नतीजा मशीन खुलने पर बदल गया। गिनती के पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद प्रेस मीडिया के सामने कहा कि ‘सारा इंतजाम कर रखा है।’ 5 अक्टूबर की रात चुनाव आयोग ने 61% वोटिंग की घोषणा की थी, लेकिन 8 अक्टूबर को 7% वोट बढ़ाकर गिनती की गई। वो 7% वोट कहाँ से आए? इसका जवाब आज तक नहीं मिला। बेईमानी कर मात्र आधे प्रतिशत वोटों के अंतर से प्रदेश में बीजेपी ने सरकार बनाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद वरुण चौधरी ने यमुनानगर के ग्रामीण इलाकों में जलभराव और जलभराव के करण जमीन का कटाव की समस्या के समाधान की मांग की।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों ने देश भर में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी। जो हरियाणा प्रदेश 2014 तक देश में विकास का पर्यायवाची माना जाता था। प्रदेश खुशहाली के लिए जाना जाता था, अच्छे कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता था। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, आर्थिक विकास दर, खेल खिलाड़ियों में, किसानों को फसलों का भाव देने में हरियाणा नंबर एक था। 2004 में जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनी उस समय गन्ने का भाव ₹100 करीब था। उसको हमने बढ़ाकर ₹310 किया, जो 165% बढ़ोतरी थी और देश में सबसे ज्यादा थी। पिछले 12 साल में बीजेपी सरकार ने गन्ने का भाव ₹310 से केवल ₹408 किया है जो केवल 31% वृद्धि है। हमारे समय गन्ने के भाव में हर साल 22.5% बढ़ोतरी होती थी, उसकी आधी बढ़ोतरी भी बीजेपी सरकार में नहीं हुई। आज हरियाणा बेरोज़गारी में नंबर एक पर, नशाखोरी में नंबर एक पर, डंकी के रास्ते विदेशों की ओर पलायन में नंबर एक पर बन गया है। क्योंकि हरियाणा का नौजवान अपना भविष्य अंधकार में देख रहा है। बीजेपी सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है, चारों तरफ अंधेरगर्दी है, जेल से फिरौतियों की कॉल आती है। बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार में प्रदेश नंबर एक पर पहुँच गया। हरियाणा की जनता तो कष्ट का जीवन काट रही है और बीजेपी के विधायक और बीजेपी के मंत्री दीनदयाल कॉलोनियां काट रहे हैं। कहीं माइनिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है, जनता त्रस्त है और बीजेपी वाले भ्रष्टाचार में मस्त हैं।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने चुनाव के समय किसानों को MSP दिलवाने समेत अनेक वायदे किए। लेकिन 2 साल बाद हालत ये है कि किसान को न तो फसल की बिजाई के लिए समय से DAP मिल रही न MSP मिल रही है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में वायदा कर रहे हैं कि पंजाब में सारी फसलें एमएसपी पर खरीदवाएंगे। जबकि हरियाणा की मंडियों में बाजरा आ गया है, बाजरे की एमएसपी ₹2900 है जो ₹1000 कम यानी ₹1900 में बिक रहा है। पीआर धान की MSP ₹3100 दिलवाने का वादा था लेकिन MSP ही ₹2400 है, और वो ₹2400 भी नहीं मिलती, उसमें भी ₹400-₹500 कट लग रहा है। यहाँ तो धान खरीद शुरू भी नहीं हुई। MSP मिलना तो दूर आवाज उठाने पर किसानों को लाठियाँ मारी जा रही है। बीजेपी ने 12.5 साल में देश और प्रदेश का भट्ठा बैठा दिया। देश का नौजवान सड़कों पर आ गया और सवाल पूछने लगा तो बीजेपी सरकार ने लाठियों, आँसू गैस के गोलों से उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास किया। 

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद वरुण चौधरी, विधायक अकरम खान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक चौधरी लहरी सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी रहे रमन त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण नरपाल सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी देविंदर सिंह, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान कंबोज, ब्लॉक प्रधान परमजीत धीमान, रादौर ब्लॉक अध्यक्ष गुलज़ार सिंह, उमेश गुटका, सतपाल कौशिक, महबूब गुर्जर, ज़ाकिर हुसैन, राजकुमार त्यागी, मोनिका डुमरा, जितेंद्र नरवाल, सुरेश ढांडा, प्रदीप बिंद्रा, गुरनाम सिंह, संग्राम सिंह, कमल, सतीश, महबूब, राजकुमार, राजेश कटारिया, अमरजीत कोहली, जितेंद्र नरवाल, मुकेश, बलराज कौशिक, सतीश खटाना, विकास बंसल, प्रवीण राणा, अख्तर अली, गुरदयाल सिंह, परमजीत धीमान जिला पार्षद, गुरदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण विनायक, विकास गोयल, आर्यन, संग्राम सिंह, मुस्तफ़ा पोसवाल, नरसिंह पाल समेत युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी, स्थानीय वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

****
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिलासपुर जिला यमुनानगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

शिव चौक से शुरू हुए प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने, SIR प्रक्रिया को बंद करने तथा मतदाता सूचियों में कथित फर्जीवाड़े को समाप्त करने की मांग उठाई।

लोकतंत्र बचाओ • मताधिकार बचाओ • चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करो

<nis:link nis:type=tag nis:id=भाकपा nis:value=भाकपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cpi nis:value=CPI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिलासपुर nis:value=बिलासपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ज्ञानेशकुमार nis:value=ज्ञानेशकुमार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sir nis:value=SIR nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मताधिकार nis:value=मताधिकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लोकतंत्र nis:value=लोकतंत्र nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव nis:value=चुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/>
श्री ख्शेत्रपाल खेड़ा बाबा जी के कोजिये दर्शन जगाधरी से लाइव
ये क्या हो रहा है ?कॉमेंट करके बताएं
पूरी vdo देखने के बाद पता चलेगा
यमुनानगर: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक कार्य योजना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव बापा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान व पैनल अधिवक्ता आरती नन्दा के द्वारा विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम मध्यस्थता विधि, मौलिक अधिकार, दहेज प्रथा, बाल विवाह, पोक्सो कानून, सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित मुआवजा योजना, नालसा के हेल्पलाइन नंबर-15100 के बारे में जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम ने वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों को अपने कानूनी अधिकारों तथा पर्यावरण के प्रति उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी के साथ सभी उपस्थित प्रतिभागियों को आने वाली चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत जो कि 12 सितंबर 2026 को आयोजित होनी है, के बारे में जानकारी दी ताकि लोग कोर्ट में लंबित मामलों का आसानी से निपटारा कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद भी उपस्थित रहे।  
फोटो नंबर-1
---------------------
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र करनाल में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन- डॉ. धर्म पाल
विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर
यमुनानगर, 30 सितंबर- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केन्द्र करनाल द्वारा आज विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव एक्सिस बैंक तथा बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी विभिन्न जॉब ओपनिंग्स के लिए भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान एक्सिस बैंक तथा बजाज लाइफ इंश्योरेंस से आए अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया तथा उनकी योग्यता, कौशल एवं रोजगार संबंधी क्षमताओं का आकलन किया गया। एक्सिस बैंक की ओर से आयोजित साक्षात्कार में कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 13 विद्यार्थियों का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार बजाज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा आयोजित साक्षात्कार में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उपलब्ध रोजगार अवसरों के संबंध में जानकारी साझा की तथा उनकी उपयुक्तता का आकलन किया।
इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने कहा कि इग्नू विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार एवं करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को सीधे उद्योग एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुडऩे तथा अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र करनाल द्वारा भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों के सहयोग से इस प्रकार के प्लेसमेंट एवं करियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।
प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार एवं करियर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा से रोजगार की ओर आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्रीय केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार जैन, रोबिन वर्मा, श्रीमती किरण सचदेवा, सुनील कुमार, जगबीर सिंह सहित क्षेत्रीय केन्द्र के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर ने टैलेंट शो "तलाश 2026" का आयोजन किया

गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर की कल्चरल कमिटी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र के युवा और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के निर्देशों और गाइडलाइंस के अनुसार, बहुप्रतीक्षित टैलेंट शो "तलाश 2026" का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज एंथम और पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित करके की गई।
कल्चरल कमिटी के कोऑर्डिनेटर डॉ. तिलक राज ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने छात्रों के उत्साह की सराहना की और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने याद दिलाया कि 'तलाश' जैसे मंच जीवन में बड़ी उपलब्धियों की ओर बढ़ने के लिए सीढ़ी का काम करते हैं।
कार्यक्रम में कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें गायन, सोलो डांस, ग्रुप डांस, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री और वाद्य यंत्र वादन शामिल थे, जिनमें छात्रों की समृद्ध और विविध प्रतिभा देखने को मिली। 'तलाश 2026' के साहित्यिक और रचनात्मक कार्यक्रमों के तहत, विमेन सेल ने कविता और भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जज- डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. विनय चंदेल और डॉ. रमनदीप महल - ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं की घोषणा की। सोलो डांस में लक्ष्मी, नवजोत और अमन ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस में नव का ग्रुप पहले, शालू का ग्रुप दूसरे और सुमन का ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। गायन श्रेणी में शिवम, सूर्यांश और जीवन ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद्य यंत्र वादन में शिवम पहले स्थान पर रहे, जबकि मिमिक्री में अतुल, निदेश और सूर्यांश ने स्थान हासिल किए। मोनो एक्टिंग में आकाश, सूर्यांश और आदित्य ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विमेन सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. नीना पुरी ने साहित्यिक और रचनात्मक कार्यक्रमों के नतीजों की घोषणा की। भाषण प्रतियोगिता में वृंदा, पलक और श्री ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में श्रेय, रिद्धि और अतुल क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में नैन्सी, जसप्रीत और गगनदीप ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज़ प्रतियोगिता में टीम एफ़ , टीम बी और टीम ए क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
अंत में, वाइस प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर और सभी फैकल्टी सदस्यों ने विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए। मंच का संचालन प्रो. शिव और डॉ. नेहा ने किया।
कल्चरल कमिटी और विमेन सेल के सभी सदस्यों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण भाग लेने और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
गवर्निंग बॉडी और मैनेजिंग कमिटी के प्रेसिडेंट सरदार रणदीप सिंह जौहर ने छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया और इतने ज्ञानवर्धक और शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए कॉलेज की तारीफ़ की।
थाना प्रताप नगर पुलिस टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में एक और मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रताप नगर पुलिस टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
                 थाना प्रबंधक रोहतास ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव मुजाफत खुर्द गांव के सरपंच इसरार ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 26 जून को वह अपने खेतों में गया तो उसने देखा कि उसके खेतों में लगी ट्यूबवेल की तार तथा उसके पड़ोसी किसानों के ट्यूबवेल में लगी तार को कोई चोर चुरा कर ले गया है। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुख्य सिपाही निर्मल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए गांव लासाबाद निवासी अमन कुमार  को गिरफ्तार किया। इस मामले में दो आरोपी मोहित व विनोद कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सरस्वतीनगर nis:value=सरस्वतीनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/>
की सड़क के हालात देखिये 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sanjugundiana nis:value=sanjugundiana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bku nis:value=bku nis:enabled=true nis:link/>
हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में एनसीसी रैंक सेरेमनी आयोजित
हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी की एनसीसी यूनिट द्वारा एनसीसी कैडेट्स के उत्साहवर्धन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना तथा एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने नव.नियुक्त रैंक धारक कैडेट्स को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना एवं एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने कैडेट्स को रैंक प्रदान किए। मनप्रीत को सीनियर अंडर ऑफिसर ;छवि को अंडर ऑफिसर ;आस्था को अंडर ऑफिसर ; कनिष्का को सार्जेंट का रैंक प्रदान किया गया।
प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन नेतृत्व आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नव.नियुक्त रैंक धारक कैडेट्स से अपने नेतृत्व के माध्यम से अन्य कैडेट्स को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
एनसीसी एएनओ कैप्टन निधि सैनी ने भी कैडेट्स को बधाई दी और उन्हें एनसीसी के मूल्यों एवं जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रैंक केवल सम्मान का प्रतीक नहींए बल्कि इसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी रैंक धारक कैडेट्स ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा एनसीसी की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।