विप्र फाउंडेशन 1 नवम्बर को आयोजित करेगा आरएएस मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
तैयारियों को लेकर शिक्षा प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न
@followers @top fans News 24 Udaipur
#viprafoundation #udaipur #viralpost #nonflower
उदयपुर, 7 अक्टूबर। विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 1 नवम्बर 2026 को इस वर्ष के द्वितीय आरएएस मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस संबंध में लेक एन हिल व्यू होटल, उदयपुर में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ विद्यार्थियों को उच्च प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ. एच. आर. दवे ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।
डॉ. दवे ने बताया कि “प्रतिभा सम्मान से प्रतिभा निर्माण की ओर” विषय पर आधारित यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं होगा, बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज को दिशा देने वाला एक प्रेरक मंच सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में माध्यमिक शिक्षा के ऊपर 65 प्रतिशतसे 85 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विप्र विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ आईएएस, आरएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों एवं सफल अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता के साथ भव्य एवं प्रभावी स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस)-2025 में 20वीं रैंक प्राप्त अशोक गौड़ का अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनसे आगामी मार्गदर्शन संगोष्ठी में विद्यार्थियों को अपनी सफलता की यात्रा, अध्ययन रणनीति एवं अनुभव साझा करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न दायित्वों का निर्धारण करते हुए आयोजन के समन्वय एवं क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा प्रकोष्ठ के मुख्य जिला प्रभारी डॉ. मनीष श्रीमाली को सौंपी गई। बैठक में प्रदेश तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार समन्वयक प्रणय जानी,प्रदेश समन्वयक नीरज नागदा, परीक्षा प्रभारी दिनेश शुक्ला, साक्षात्कार प्रभारी डॉ. रश्मि बोहरा, मनोविज्ञान शिक्षा प्रभारी डॉ. नेहा दवे, प्रदेश समन्वयक मुकेश जोशी, जैमिन दवे, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश पालीवाल तथा राहुल जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Oct 7, 2026