डूंगरपुर: चित्तौड़गढ़। शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर परिषद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि वर्तमान आईओटी आधारित सिस्टम में हर महीने करीब 35 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च हो रहा है, फिर भी लोगों को सही सुविधा नहीं मिल रही।
कांग्रेस के अनुसार नगर परिषद ने हरिओम ट्रेडर्स को ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 18.27 करोड़ का कार्यादेश दिया है। आरोप है कि संवेदक पूरा काम नहीं कर रहा, जबकि भुगतान पूरा लिया जा रहा है। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने के बावजूद काम जारी है।
नेताओं ने बताया कि 2021 में 42 ऑटो टिपर से 14-15 लाख में काम होता था और सफाई बेहतर थी। अब 50 लाख खर्च के बाद भी कई मोहल्लों में समय पर कचरा नहीं उठ रहा, जिससे कचरा नालियों में जाकर जाम कर रहा है। कांग्रेस ने निविदा निरस्त कर नई टेंडर और पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। साथ ही खराब सड़कों की मरम्मत की भी म�