जमुई की जीविका दीदियों ने संभाली तिरंगे की कमान!
आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां जमुई में जोर पकड़ चुकी हैं। जिले की जीविका दीदियां देशभक्ति के जज्बे के साथ करीब 37 हजार तिरंगे झंडों की सिलाई में जुटी हैं। जिले के सभी 10 प्रखंडों में संचालित सिलाई केंद्रों पर दिन-रात तिरंगा तैयार किया जा रहा है। कपड़े की कटाई से लेकर सिलाई और फिनिशिंग तक की जिम्मेदारी जीविका दीदियां निभा रही हैं।
तिरंगा निर्माण से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मजबूती मिल रही है। साथ ही उनके हाथों से तैयार हो रहा हर तिरंगा राष्ट्रभक्ति और सम्मान का संदेश दे रहा है। हर प्रखंड के लिए 3,745 तिरंगे उपलब्ध कराने का लक्ष्य, जिन्हें प्रशासन के समन्वय से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
सिलाई मशीन की आवाज के साथ गूंज रहा है देशभक्ति का संदेश—
“तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, देश की शान है।” 🇮🇳❤️
#हरघरतिरंगा #HarGharTiranga #हरघरतिरंगा2026 #जमुई #Jamui #जीविकादीदी #JeevikaDidi #तिरंगा #Tiranga #देशभक्ति #राष्ट्रभक्ति #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #बिहार #Bihar #महिलासशक्तिकरण #WomenEmpowerment #आत्मनिर्भरभारत #SelfReliantIndia #परिवर्तनबिहारन्यूज़ #ParivartanBiharNews #VivekKumar
Jamui, Jamui | Aug 11, 2026