Public App Logo
बाजपुर न्यूज राष्ट्रीय सचिव बनने पर संजीव आर्य का बाजपुर में जोरदार स्वागत 2027 में यशपाल आर्य को फिर विजयी बनाने का संकल्प, संजीव आर्य बाजपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी बनाए जाने पर नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य का बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजीव आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक, महिला, बुजुर्ग और युवा का नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के प्रति अटूट प्रेम रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर बरकरार है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और मातृशक्ति समेत हर वर्ग परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता जूझ रही है। संजीव आर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। उन्होंने वर्ष 2027 में विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को विजयी बनाने का संकल्प भी लिया। - Bajpur News