जमुई के अंबेडकर स्थल पर प्रतिवाद सभा के दौरान भाकपा माले ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
राज्य में बढ़ते अपराध बर्बर पुलिस दमन के खिलाफ भाकपा माले राज्य व्यापी आह्वान के तहत कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे तक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव बासुदेव राय ने किया। इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया।
वही सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में दोगुनी गति से बिहार में अपराध बढ़ी है आज हर रोज दिन दहाड़े चोरी डकैती हत्या,बलात्कार,जैसी घटनाएं घट रही है बढ़ते अपराध को रोक लगाने में सम्राट की पुलिस असमर्थ है तो दूसरी तरफ दलितो गरीब अल्पसंख्यक और महिलाओं के ऊपर सामंती और पुलिसिया दमन बढ़ा है जमूई पटना गया बेतिया सहित सम्पूर्ण बिहार में अपराध की घटना बढ़ी है
बेहरावां चकिया, पुनपुन मुशहर टोली में शराबबंदी की आड़ में बर्बर पुलिस दमन चलाया गया है। पुलिस ने छापामारी में 32 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूद गए दो लोगों को पुलिस ने पत्थर मार - मार कर डूबो कर हत्या कर दी। इससे कुछ ही दिन पूर्व मछली बेचनेवाले मल्लाह जाति के सुरेश महतो के पूरे परिवार को शराब बेचने का झूठा आरोप लगाकर पुलिस ने
बुरी तरह पीटा और अपमानित किया। अपमान से आहत होकर सुरेश महतो के पुत्र रवि कुमार ने आत्महत्या कर ली।इसी बीच बेतिया में एक मुस्लिम नौजवान दिलशाद की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई है।
वही भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने कहा कि भाजपा राज में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर हमला बोल दिया गया है। बुलडोजर दमन के साथ ही पुलिस द्वारा हमला, जेल व हत्या की जा रही है। मुस्लिम, दलित और महिला पर दमन की घटनाएं लगातार घट रही हैं। हाल के दिनों में मंत्री जीतन राम मांझी के जिला गया में मुशहर समुदाय पर सामंतों का दमन काफी बढ़ा है। 2024 में बकाया मजदूरी मांगने पर सज्जन मांझी की हत्या कर दी गई थी। पथरा में अधेड़ महिला के साथ बलात्कार और हत्या, कुड़वा धर्मशाला का रहने वाले अजय मांझी का भट्ठेदारों के सांठ-गांठ से पुलिस हाजत में मौत के बाद इसी 9 अक्टूबर को ईंट भट्ठा पर जबरन काम करने से इनकार करने पर एक
65 वर्षीया महिला कांति देवी को सीने पर ईट से हमला कर हत्या कर दी गई है यह दर्शाता है कि सम्राट की सरकार में दलित गरीब अल्पसंख्यक और महिलाओं के ऊपर हमले डबल गति से बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में है मोके पर मोहमद हैदर किरण गुप्ता शम्भू माझी, कृष्ण कुमार मालाकार, तुलसी मांझी, धर्मेंद्र माझी रत्न माझी, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष शामिल थे #jamuinews
Jamui, Jamui | Oct 15, 2026