Public App Logo
#बदलाव की लहर, जनसंपर्क अभियान #कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने 37 विधानसभा क्षेत्र के काण्डाई तल्ली और काण्डाई मल्ली क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम प्रधान हनुमंत सिंह सहित वीरा देवी, बबिता देवी, मकानी देवी, मंजू देवी, सीता देवी, रश्मि देवी, नागेश्वरी देवी, भूरा देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का रास्ता लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान हनुमंत सिंह ने रास्ते के निर्माण को अति आवश्यक बताते हुए समस्या के समाधान की मांग की। अरुणा कुमार ने मौके पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस के समर्थन में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील भी की गई। #बदलाव_की_लहर #कांग्रेस #अरुणा_कुमार #जनसंपर्क #काण्डाई #पौड़ी - Pauri News