जिला न्यायालय में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन
270 न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों का स्वाथ्य परीक्षण
विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण
-----
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बी.एल. प्रजापति की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में पदस्थ समस्त सम्मानीय न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन हेतु जिला चिकित्सालय श्योपुर के समन्वय से दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यकम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी.एल. प्रजापति के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती जी व महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। शुभारंभ अवसर पर नालसा थीम सॉन्ग का गायन किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, विशेष न्यायाधीश व अन्य समस्त सम्मानीय न्यायाधीशगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, अन्य अधिवक्तागण, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला न्यायालय श्योपुर के समस्त कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं उनके परिजन के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन होना अंत्यत आवश्यक होता है। साथ ही उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अभियान अंतर्गत गत 4 अगस्त से 6 अगस्त तक न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला, रंगौली एवं निबंध के विजयी प्रतिभागियों को अभिभाषक संघ सभागार में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
4 अगस्त को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के ग्रुप-ए (8 वर्ष तक) में कु इशानी राठौर को प्रथम स्थान, विहान भास्कर को द्वितीय स्थान, कु. स्वस्ति शर्मा को तृतीय स्थान, ग्रुप बी(9 से 14 वर्ष तक) में आदर्श को प्रथम स्थान, कु. ऐश्वर्या होरा शर्मा को द्वितीय स्थान, जय गंगवाल को तृतीय स्थान, ग्रुप-सी (15 से 18 वर्ष तक) में कु सेजल को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 5 अगस्त को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के ग्रुप-बी (9 से 14 वर्ष तक) में आदर्श को प्रथम स्थान, प्रिंस अब्राहम पठान को द्वितीय स्थान, कु अंजली बैरवा को तृतीय स्थान, ग्रुप-सी (15 से 18 वर्ष तक) में कु. सेजल को प्रथम स्थान के के लिए प्रशस्ती एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
6 अगस्त को आयोजित निबंध प्रतियोगिता के ग्रुप-ए (8 वर्ष तक) में कु दर्शिका गंगवाल को प्रथम स्थान, ग्रुप-बी (9 से 14 वर्ष तक) में कु. प्राप्ति त्रिवेदी को प्रथम स्थान, कु. अराध्या हौरा शर्मा को द्वितीय स्थान, कु. ऐश्वर्या होरा शर्मा व जय गंगवाल को तृतीय स्थान, ग्रुप-सी (15 से 18 वर्ष तक) में कु. ओशिका शर्मा प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
इसी कम में विशेष न्यायाधीश द्वारा अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य जागरूकता को विधिक एवं सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु प्रेरित किया। अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ द्वारा अपने संबोधन में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं योग व व्यायाम की सलाह दी। साथ ही चिकित्सा विशेषज्ञों के उद्बोधन में मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ व स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा मानसिक, शारीरिक एवं दिनचर्या में संतुलित आहार नियमित जांच और मौसमी बीमारियों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताएं व दैनिक जीवन में निरोगी रहने के तरीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
मुख्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग सत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपस्थित लगभग 270 न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
उक्त मेगा स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर द्वारा अवगत कराया गया व कार्यक्रम का मंच संचालन व अंत में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, चिकित्सकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान (जन-गण-मन) के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026