झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन करने का ऐलान किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव का भी ऐलान किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है। इसलिए उनकी ओर से राहुल गांधी का पुतला दहन और सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की हैं।
इधर, छात्रों के आंदोलन का रविवार को 23वां दिन है। इससे पहले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें दो ऐसे प्रदर्शनकारी भी शामिल थे जो व्हीलचेयर पर हैं और अनशन कर रहे हैं। प�
Korba, Korba | Aug 16, 2026