एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। एक ओर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चोरी की घटना ने पुलिस का जीना दुश्वार कर दिया है। अब सोमवार की रात 8:30 बजे लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला के गले से चेन स्नैचिंग कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है।