बदरवास हाईवे पर 10 लाख की चोरी, दो महीने बाद भी पुलिस बेखबर!
बदरवास। हाईवे किनारे हुई करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। लंबे समय से कार्रवाई और जांच के बावजूद ठोस नतीजा सामने नहीं आने से फरियादी की चिंता बढ़ गई है।
मामले में न्याय की उम्मीद लेकर फरियादी अब पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और पूरे प्रकरण का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। फरियादी का कहना है कि इतनी बड़ी रकम की चोरी के बावजूद लंबे समय बाद भी मामले में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली क्यों हैं? जांच किन बिंदुओं पर चल रही है और अब तक पुलिस को क्या सुराग मिले हैं, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
फरियादी की एसपी से गुहार के बाद उम्मीद है कि पुलिस मामले की जांच को तेज करेगी और चोरी की वारदात का जल्द खुलासा कर आरोपियों तक पहुंचेगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।