नर्सिंग कॉलेज उज्जैन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मन जागृति अभियान के तहत 220 विद्यार्थियों ने लिया भाग, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
उज्जैन, 14 अक्टूबर। मन जागृति अभियान (10 से 16 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 14 अक्टूबर को गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उज्जैन में मनकक्ष टीम एवं संगत टीम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 220 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन के उपायों की जानकारी देना तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भावनात्मक कल्याण, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, शैक्षणिक तनाव, समय प्रबंधन, पारस्परिक संबंध, डिजिटल वेल-बीइंग और नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शुरुआती संकेतों को पहचानने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं मैनहिट ऐप की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को “Hello Bolo, Dil Kholo, Dial 14416” स्लोगन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को उनके प्रयासों के लिए उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, तनावपूर्ण परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के लिए प्रेरित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Ujjain Commissioner Dr Mohan Yadav
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026