वैर ब्लॉक में महिलाओं को आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण.......
वैर। राजीविका की लखपति दीदी योजना में सम्मिलित महिलाओं को महिला कांस्टेबल चंचल चौधरी एवं महादेवी फौजदार द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए बेसिक आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान राजीविका स्टाफ से एरिया कोऑर्डिनेटर श्री राजेश कुमार जाटव एवं श्री शुभरत जी (YP) सहित संबंधित स्टाफ मौजूद रहा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग करना रहा।
Weir, Bharatpur | Aug 20, 2026