उच्चैन में हटने लगे पोस्टर-बैनर, आचार संहिता लागू
उच्चैन। नगरपालिका उच्चैन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलते ही नगरपालिका के कार्मिक सफाई निरीक्षक रामदेव सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर-बैनर हटाने का काम प्रारंभ किया।
नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है। आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
Weir, Bharatpur | Aug 20, 2026