बेगूसराय: मंझौल पुलिस ने 22 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया, एसपी ने दी जानकारी
मंझौल थाना की पुलिस में 22 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मंझौल थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.