Public App Logo
जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में SWM Rules, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कचरा पृथक्करण, बल्क वेस्ट जनरेटर के पंजीकरण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण एवं मिनी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने 31 अक्टूबर 2026 तक बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान एवं पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी वार्डों एवं पंचायतों में गीला, सूखा, खतरनाक एवं ई-कचरे का 4-वे स्रोत पृथक्करण लागू करने को कहा गया। IPRD Bihar #begusarai Swachh Begusarai - Begusarai News