Public App Logo
सात निश्चय-3 के तहत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं राजस्व प्रशासन से संबंधित कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। IPRD Bihar #begusarai #easeofliving - Begusarai News