क्या आपको पता है, Seed Ball क्या है और इसके फायदे क्या हैं?
Seed Ball यानी बीज की छोटी-सी गेंद, जिसमें मिट्टी और जैविक सामग्री के साथ स्थानीय पेड़ों के बीजों को तैयार किया जाता है। बारिश और नमी मिलने पर यही Seed Ball धीरे-धीरे बीज को अंकुरित होने में मदद करती है।
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में जंगलों में हरियाली बढ़ाने और स्थानीय प्रजातियों को फिर से बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है।
इस अभियान में जिले के 46 BRC महिला स्व-सहायता समूहों, महिला समूहों की दीदियों और FPOs के सहयोग से Seed Ball तैयार किए जा रहे हैं।
और खास बात यह है कि एक ही दिन में 1 लाख Seed Ball तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन Seed Balls को तैयार करने के लिए ऐसे पेड़ों और फलों के बीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्थानीय वातावरण में आसानी से पनपते हैं।
जैसे— जामुन,करंज,इमली,तोरा,सीताफल,चिरौंजी और अन्य स्थानीय प्रजातियाँ। यानी इसमें ऐसे बीजों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो दंतेवाड़ा की जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल हैं। Seed Ball बनाने की पूरी प्रक्रिया के लिए महिला समूहों की दीदियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि इन्हें वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया जा सके।
तैयार Seed Ball लगभग दो दिन में सूखने के बाद जंगलों में ले जाकर डाले जाएंगे। महिला समूहों की दीदियाँ अपने समूहों के साथ आसपास के जंगलों में जाकर इन्हें निर्धारित स्थानों पर फैलाएँगी।
अब सवाल है—Seed Ball से फायदा क्या होगा?
इसके कई महत्वपूर्ण फायदे हैं।
1. जंगलों में हरियाली बढ़ाने में मदद।
2. स्थानीय प्रजातियों का संरक्षण।
3.जैव विविधता को सहारा।
4. पर्यावरण और मिट्टी के लिए लाभ।
5.महिलाओं की भागीदारी और आय का अवसर।
इस अभियान में Seed Ball तैयार करने वाली दीदियों को प्रति Seed Ball ₹4 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
आज तैयार हो रही ये छोटी-छोटी Seed Balls आने वाले समय में जंगलों में हरियाली की नई शुरुआत बन सकती हैं।
ऐसी ही उपयोगी कृषि जानकारी के लिए 🌾@jaivikkrishidantewadaa को Follow करें।
#jaivikkrishidantewada #organicfarming #farmer #seedball #chhattisgarh
32 views | Balrampur, Chhattisgarh | Oct 2, 2026