डिंडौरी में आरोह समर कैंप 2026 का उत्साहपूर्ण समापन
जिला मुख्यालय डिंडौरी में आयोजित आरोह समर कैंप 2026 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा एवं एसडीएम सुश्री भारती उपस्थित रहीं।
समर कैंप के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के साथ रिक्रिएशन गेम्स में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कैंप के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर सीखने, खेल गतिविधियों में भागीदारी तथा व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे आयोजनों का लाभ उठाने का संदेश दिया।
आरोह समर कैंप 2026 बच्चों के लिए सीखने, मनोरंजन और रचनात्मक विकास का प्रभावी मंच साबित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
#anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP