स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयाबांस निवासी तीन लोगों को पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Sep 23, 2026
कोतवाली पुलिस ने ग्राम नयाबांस निवासी तीन लोगों को झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोतवाली तिवारी ने बताया कि ग्राम नयाबांस निवासी तीन लोग झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।