तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
---
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक पंधाना में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा द्वारा पंधाना एवं रुस्तमपुर के सांदीपनी स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों को तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी सहित 40 से अधिक गंभीर बीमारियां होती हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को तंबाकू का कभी सेवन न करने और अपने परिजनों व समाज को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में डॉ वर्मा ने कोटपा अधिनियम के बारे में बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे खुद भी तंबाकू से दूर रहें और "अपने स्कूल को तंबाकू मुक्त बनाएं" अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#khandwa
1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026