कटनी - 18. किलो गांजा के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, 2 ट्रॉली और एक पिठ्ठू बैग से 18 पैकेट बरामद
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए 18.748 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में हरियाणा निवासी 22 वर्षीय युवक योगेश यादव को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है।
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2026