Public App Logo
Profile Picture

ATV MP/CG

@atvnewsofficial24
772Followers
0Following
सीहोर:सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक को गांव के लोगों ने दी विदाई:ढोल-नगाड़ो,डीजे पर नाचते झूमते नजर
कटनी में नगर निगम की पहल से शुरू हुआ ‘पालन घर’, नन्हे बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण,महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने किया पालन घर का शुभारंभ, 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास की होगी व्यवस्था*
ब्रेकिंग न्यूज़ |घरेलू समस्या के चलते 35 वर्षीय युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, 
12 दिन में दूसरी घटना
बागली नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित बीएसएनएल दूरभाष केंद्र परिसर में बागली निवासी प्रकाश उर्फ सुदामा (35) आज सुबह 6 बजे से बीएसएनएल टावर पर चढ़ा हुआ है। युवक घरेलू समस्या को टावर पर चढ़ने का कारण बता रहा है। 
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीवन भिंडोरे पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।गौरतलब है कि 12 दिन पूर्व भी एक युवती इसी टावर पर चढ़ गई थी। 12 दिनों में टावर पर चढ़ने की यह दूसरी घटना है।
हरदा के टिमरनी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के घर हमलावरों का तांडव,2 अधिवक्ता घायल
हरदा के टिमरनी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के घर पर संचालित ऑफिस में कुछ लोगों ने जाकर ऑफिस कर्मचारी के साथ मारपीट की
कटनी में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कुठला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए करीब 1 लाख 88 हजार रुपये उड़ा दिए थे। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
कटनी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकालकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर और जंजीरों से जकड़कर सड़क पर उतरे। इसके बाद पुरानी कचहरी चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकाली और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की।
रामपुर बघेलान में देर रात ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग,आग से दुकान का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू
खरगोन,इन्दौर लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते सेगांव तहसील के पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा।

नामांतरण के एवज में मांगी गई थी 2 लाख रुपए की रिश्वत।शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त इंदौर ने रचा ट्रैप।पटवारी खुम सिंह धारवे को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा।

शारदा हॉस्पिटल खरगोन के सामने मेडिकल के पास हुई ट्रैप कार्रवाई
हरदा के नहालखेड़ा गांव में सरकारी जमीन बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव में रहने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने की समस्या को लेकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।
Ujjain Shahi Masjid: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की योजना को लेकर तनाव बढ़ गया है

मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे और पुलिस के साथ झड़प की स्थिति बनी

 सुरक्षा के मद्देनजर 2,000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं

मामले पर इंदौर हाईकोर्ट की युगलपीठ में सोमवार को सुनवाई होनी है

<nis:link nis:type=tag nis:id=ujjain nis:value=Ujjain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ujjaintension nis:value=UjjainTension nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=mt@ nis:value=MT@ nis:enabled=true nis:link/>
हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा, नगर में तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व के पूर्ण होने पर सद्गुरु तारन स्वामी द्वारा रचित 14 ग्रंथों की वांचना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा निकाली गई। यह पावन एवं पुण्य कार्य तारण पंथ के साधक बाल ब्रह्मचारी श्रद्धेय वैराग्यानंद जी के सानिध्य में संपन्न हुआ
मुंबई-आगरा हाईवे के नए बायपास पर वाहनों पर पथराव, मचा हड़कंप मुंह पर कपड़ा बांधकर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव, कई वाहनों के कांच फूटे।
।
कटनी नगर निगम में युवा कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता नगर निगम का मेन गेट तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और निगम परिसर में जमकर नारेबाजी की। खराब सड़कों, घरों में नाले के पानी की सप्लाई और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

।
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ रुपए मूल्य के गांजे के पौधे जब्त।
                         
खरगोन। पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चैनपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के 59.74 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए हैं।
बदहाल सड़क को लेकर विधायक की 35 KM पदयात्रा
हरदा जिले में नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे की बदहाल हालत को लेकर राजनीति गरमा गई है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने ने छीपाबड़ से हरदा तक करीब 35 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। यात्रा के समापन पर विधायक ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर पर उठे सवाल, महज औपचारिकता का आरोप*
जमीन, पट्टा और आबादी संबंधी समस्याएं लेकर पहुंचे आवेदकों को सुनवाई पूरी न होने की शिकायत
मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर सतना जिले के रामपुर बघेलान में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। शिविर में सतना कलेक्टर सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
खरगोन। शहर के जिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। सर्पदंश से पीड़ित एक तीन वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर उपचार में लापरवाही के आरोप परिजनों ने लगाए,जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई।
कटनी जिला अस्पताल परिसर में एक महिला नवनिर्मित ऊपरी बिल्डिंग से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
बैतूल -  बैतूल में डीजे ने एक नाबालिग कॉलेज छात्रा की जान ले ली। घटना जेएच महाविद्यालय की है जहां बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ रही प्रतीक्षा वर्मा नाम की छात्रा कॉलेज कैंपस में ही विराजित गणेश प्रतिमा के दर्शन कर रही थी । इसी दौरान नजदीक बज रहे तेज़ डीजे के साउंड की वजह से प्रतीक्षा अचानक बेसुध होकर गिर गई
कटनी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार मकान के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। खास बात यह रही कि दो साल के मासूम बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विधायक ने सड़क निर्माण की मांग , पदयात्रा का ऐलान किया,खिरकिया से हरदा तक सड़क निर्माण की मांग को पदयात्रा का ऐलान,
, सतना:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर रामपुर बघेलान पहुंचा पूरा प्रशासनिक अमला* रामपुर बघेलान तहसील परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित
मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू,निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें; सरकार करेगी निगरानी

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नए स्वरूप में शुरू हुई है। पहले चरण में सात शहरों में 351 बसें चलेंगी, जिनका संचालन निजी ऑपरेटर करेंगे। बसों की लोकेशन, रूट और समयबद्धता की निगरानी सरकार करेगी। 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य है
भोपाल: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू,निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें की शुरुआत,

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नए स्वरूप में शुरू हुई है। पहले चरण में सात शहरों में 351 बसें चलेंगी, जिनका संचालन निजी ऑपरेटर करेंगे। बसों की लोकेशन, रूट और समयबद्धता की निगरानी सरकार करेगी। 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य है