बाल्यापुरा की स्कूल अन्यंत्र मर्ज करने पर बच्चों ने जताई आपत्ति,पालक के साथ खरगोन जनसुनवाई में पहुंचे।
खरगोन। सर, अगर हमारा स्कूल गांव से दो किलोमीटर दूर, दूसरे स्कूल में मर्ज कर दिया गया तो, हमारे पालक हमें स्कूल छोडऩे नही जा सकेंगे और मजबूरन हमें स्कूल छोडऩा पड़ सकता है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे छोटे,छोटे बच्चों ने यह पीड़ा डिप्टी कलेक्टर को सुनाई। पालकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने डिप्टी कलेक्टर को बताया कि वह शासकीय प्राथमिक विद्यालय बाल्याुपरा में अध्ययनरत है। वर्तमान में इस विद्यालय को शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेलानी में मर्ज किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है,जो कि बाल्या पुरा से दो किमी दूर है। बच्चों के साथ मौजूद पालकों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक कारणों से स्कूल का विलय जरूरी है, तो उसे क्षेत्र के सबसे नजदीकी विद्यालय में किया जाए, ताकि छोटे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2026