सावन के अंतिम सोमवार पर मंदसौर शहर में
भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ की राजसी सवारी निकली। भगवान की रजत प्रतिमा की पूजा अर्चना की। भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा का अभिषेक व पूजन-अर्चन कर भव्य नयनाभिराम श्रृंगार कर रथ में विराजित होकर प्रजा को दर्शन देने के लिये निकले।
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पहले पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले।
इस दौरान लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, स्वामी मणि महेश चैतन्य जी महाराज, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री नवकृष्ण पाटिल, श्री राजेश दीक्षित, गुरु अनीता दीदी, सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम श्री पाटीदार अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।
#मन्दसौर
#Mandsaur
62 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026