BLBC बैठक में ऋण वितरण एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
---
जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के सभागार में आज अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री के.एन. आर्य की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में ऋण वितरण एवं सीडी रेश्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। कृषि, स्वरोजगार एवं लघु उद्योग से संबंधित लंबित ऋण प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही PMFME, PM SVANidhi, भगवान बिरसा मुंडा योजना, टंट्या मामा योजना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं, PMAY ब्याज अनुदान ऋण, NRLM सहित अन्य शासकीय योजनाओं के तहत ऋण वितरण एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों तथा उनके निराकरण की स्थिति की भी जानकारी ली गई। LDM श्री के.एन. आर्य ने बैंक अधिकारियों को लंबित ऋण प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh