कंधे पर शिवलिंग, दिखा CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज!
इंदौर। अटल पथ के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा और भक्तिमय अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने उन्हें सम्मान स्वरूप विशाल शिवलिंग भेंट किया, जिसे सीएम ने श्रद्धा के साथ अपने कंधे पर उठा लिया।
मुख्यमंत्री का यह सादगी और धार्मिक भाव से जुड़ा अंदाज देखकर मौके पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। सीएम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
#इंदौर #indore #mpnews #mohanyadav #viralvideos